00 राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन
TTN डेस्क

कोरबा। शिक्षा, लोकतंत्र और जनहित के मुद्दों को लेकर लद्दाख में आंदोलनरत सोनम वांगचुक के समर्थन में कोरबा में भी आवाज़ बुलंद होगी। अधिवक्ता अब्दुल नफीस खान के नेतृत्व में 20 जुलाई (सोमवार) को सुबह 9 बजे से सुभाष चौक, निहारिका में एक दिवसीय शांतिपूर्ण एवं संविधानसम्मत अनशन किया जाएगा।
अधिवक्ता अब्दुल नफीस ने बताया कि सोनम वांगचुक द्वारा उठाए जा रहे मुद्दे बेहद संवेदनशील हैं। वे NEET सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक व अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, परीक्षा प्रणाली में सुधार, छात्रों के भविष्य की सुरक्षा, लद्दाख को छठी अनुसूची के तहत संरक्षण और वहां के पर्यावरण की रक्षा जैसे महत्वपूर्ण सवालों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।
”हर नागरिक दिल्ली नहीं जा सकता, लेकिन अपने शहर में रहकर लोकतंत्र की इस आवाज़ के साथ खड़ा जरूर हो सकता है। यह अनशन किसी राजनीतिक दल या किसी व्यक्ति के विरोध में नहीं, बल्कि शिक्षा में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक अधिकारों के समर्थन में है।”
— अधिवक्ता अब्दुल नफीस खान
0 राष्ट्रपति के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन
अनशन के दौरान महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी प्रेषित किया जाएगा, जिसमें सोनम वांगचुक की मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करने, उनसे सार्थक संवाद स्थापित करने तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का आग्रह होगा।
अधिवक्ता नफीस ने कोरबा के सभी नागरिकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं से अपील की है कि वे इस शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक अभियान में उपस्थित होकर अपना नैतिक समर्थन प्रदान करें।

