00 कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन होंगे मुख्य अतिथि, महापौर संजूदेवी सिंह करेंगी अध्यक्षता,नवनिर्वाचित कार्य समिति का होगा शपथ-ग्रहण समारोह
TTN डेस्क 
कोरबा। श्री गुजराती समाज, कोरबा एवं श्री जलाराम सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 21 सितंबर 2026, सोमवार को श्री रामदेव पीर उत्सव का भव्य आयोजन डी.डी.एम. रोड स्थित श्री जलाराम मंदिर में किया जा रहा है। उत्सव के साथ-साथ समाज की नवनिर्वाचित कार्य समिति का शपथ-ग्रहण समारोह भी गरिमामय माहौल में संपन्न होगा।
0 धार्मिक अनुष्ठान एवं भजन संध्या का आकर्षण
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:00 बजे पूजा एवं स्थापना से होगा, जो पराशक्ति ज्योतिष पीठम् (निहारिका) के पंडित उमाशंकर शास्त्री जी के आचार्यत्व में संपन्न कराया जाएगा।
अपराह्न में 4:00 बजे से 6:30 बजे तक नागपुर के प्रसिद्ध गायक श्री सुमित शर्मा जी द्वारा सुमधुर भजन संध्या की प्रस्तुति दी जाएगी। तत्पश्चात् सायं 6:45 बजे महाआरती एवं रात्रि 8:30 बजे से 10:00 बजे तक महाप्रसाद (भोजन-प्रसाद) का वितरण किया जाएगा।
0 जनप्रतिनिधियों की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति
शपथ-ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन जी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजू देवी सिंह राजपूत जी करेंगी।
विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम कोरबा के सभापति श्री नूतन सिंह राजपूत जी, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी एवं स्थानीय वार्ड पार्षद श्रीमती मथुरा बाई चंद्रा जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
श्री गुजराती समाज एवं श्री जलाराम सेवा समिति ने समस्त श्रद्धालुओं एवं समाजजनों से सपरिवार पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने एवं धर्मलाभ उठाने की अपील की है।


