कोरबा।छुपे रुस्तमों का खेल खत्म! छुरीकला के चर्चित राज ज्वेलर्स में कट्टा अड़ाकर और मिर्ची पाउडर फेंककर लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाला मुख्य सरगना विष्णु राठिया आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।
🔹 महिला का स्वांग रचकर आया था आरोपी
शातिर आरोपी वारदात के वक्त महिला का भेष बनाकर लूट का प्रयास कर रहा था। घटना के बाद से ही वह फरार था और अपनी पहचान छिपाकर कर्नाटक बॉर्डर के हिन्दूपुरम इंडस्ट्रियल एरिया में बतौर मजदूर काम कर रहा था।
🔹 विशेष टीम ने दी दबिश
मुखबिर की सटीक सूचना पर कोरबा पुलिस की विशेष टीम ने तत्काल कर्नाटक रवाना होकर घेराबंदी की और आरोपी को धर दबोचा। मामले में शामिल दो अन्य आरोपी (गोपाल सिंह और परदेशी राम) पहले ही सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं।
एसपी सिद्धार्थ तिवारी की सीधी देखरेख में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (Add. SP) श्री नीतीश ठाकुर (कटघोरा क्षेत्र), कटघोरा टीआई श्री एम.बी. पटेल और पुलिस टीम की मुस्तैदी से की कार्यवाही से
इस पूरे अंधे कत्ल/लूटकांड का पटाक्षेप हुआ।

