Home Breaking News नेशनल हेराल्ड केस : सोनिया राहुल को फिलहाल नोटिस से कोर्ट का...

नेशनल हेराल्ड केस : सोनिया राहुल को फिलहाल नोटिस से कोर्ट का इनकार

नई दिल्ली ।नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की एक कोर्ट ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अन्य को नोटिस जारी करने से फिलहाल इनकार कर दिया है। कोर्ट ने अगली सुनवाई 2 मई को तय की है।
कोर्ट ने ईडी से और अधिक प्रासंगिक दस्तावेज लाने और खामियों को दूर करने को कहा है। ईडी ने तर्क दिया कि नए कानूनी प्रावधानों के तहत आरोपी को सुने बिना शिकायत (आरोप पत्र) पर संज्ञान नहीं लिया जा सकता।

ईडी ने कोर्ट से अपील की करते हुए कहा कि हम नहीं चाहते कि यह आदेश लंबा खिंचे। नोटिस जारी किया जाए। हालांकि, कोर्ट ने इस बात पर जोर दिया कि अदालत को पहले इस तरह के नोटिस जारी करने की आवश्यकता के बारे में आश्वस्त होना चाहिए। कोर्ट ने टिप्पणी की कि मैं संतुष्ट होने तक ऐसा आदेश पारित नहीं कर सकता।