Home Breaking News TTN ब्रेकिंग:सात साल बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई...

TTN ब्रेकिंग:सात साल बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई का कब्जा

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव का रिजल्ट आ गया है. नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया यानी एनएसयूआई (NSUI) ने अध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की है, जबकि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यानी एबीवीपी (ABVP) ने सचिव और उपाध्यक्ष पद पर कब्जा किया है. कांग्रेस की स्टूडेंट विंग एनएसयूआई ने 7 साल बाद अध्यक्ष पद अपने नाम किया है.

इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर रौनक खत्री को जहां 20207 वोट मिले तो एबीवीपी के ऋषभ चौधरी को 18864 वोट मिले. वहीं, उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के भानु प्रताप को कुल 24166 वोट मिले, जबकि एनएसयूआई के यश नांदल को कुल 15404 वोट मिले.

इसी तरह सचिव पद पर एबीवीपी की मित्रविंदा कर्णवाल कुल 16703 वोट मिले, जबकि एनएसयूआई की नम्रता जेफ मीणा को कुल 15236 वोट मिले. वहीं, संयुक्त सचिव पद पर एनएसयूआई के लोकेश को कुल 21975 वोट मिले, जबकि एबीवीपी के अमन कपासिया को 15249 वोट मिले थे.