Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Friday, September 25
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»देश

थप्पड़ कांड की गूंज:एसडीएम को तमाचा जड़ने वाले मीणा गिरफ्तार,टोंक में बवाल,ग्रामीणों का आरोप पुलिस ने वाहन जलाए, पीटा,पूरे इलाके में तनाव

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaNovember 14, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

 

TTN Desk

राजस्थान के टोंक जिले में एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. कुछ ही देर पहले नरेश मीणा मीडिया के सामने आए थे और उन्होंने कहा था कि वो गिरफ्तारी देने को तैयार हैं, लेकिन एसडीएम, एसपी और कलेक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाए.बुधवार रात गांव में खासा बवाल हुआ। इधर टोंक सहित प्रदेश में सरकारी अधिकारी भी थप्पड़कांड के खिलाफ गुरुवार की दोपहर हड़ताल पर उतर गए।उन्हें आरोपी की गिरफ्तारी होने का हवाला दे कर मनाया जा रहा है।

O निर्दलीय प्रत्याशी है नरेश मीणा

राजस्थान में उपचुनाव के बीच देवली उनियारा विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा के ‘थप्पड़ कांड‘ की गूंज ने जमकर बवाल किया। बीती देर रात निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा के समर्थकों के उपद्रव पर टोंक पुलिस को हवाई फायरिंग और लाठी चार्ज करना पड़ा। पुलिस ने सख्ती बरतते हुए गुरुवार की सुबह निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया।

O थप्पड़ कांड के बाद बुधवार शाम से बढ़ने लगा तनाव

समरावता गांव में नरेश मीणा और एसडीएम के चौधरी के बीच थप्पड़ कांड के बाद गांव में तनाव फैल गया। इस दौरान बुधवार शाम नरेश मीणा के समर्थकों की भीड़ जुटने लगी। पुलिस ईवीएम मशीन को लेकर रवाना कर रही थी, तभी वहां भीड़ जमा हो गई। इस पर पुलिस भीड़ को हटाने का प्रयास करने लगी, तभी नरेश मीणा के समर्थकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया और पुलिस के वाहनों में आग लगा दी। स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई। पथराव में टोंक एसपी की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई। इधर, भीड़ अनियंत्रित को देखकर अतिरिक्त पुलिस बुलाई गई।

O भीड़ ने छुड़ा लिया पुलिस से मीणा को

वहीं जब पुलिस नरेश मीणा को पकड़कर वाहनों की तरफ पैदल ही रवाना हो रही थी। इस बीच समर्थकों की आपाधापी में नरेश मीणा को पुलिस से छुड़वा लिया। रात के अंधेरे में पुलिस ने नरेश को काफी ढूंढ़ने का प्रयास किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। इधर, देर रात एरिया में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई।सुबह बड़ी संख्या में फोर्स गांव में घुसी और मीणा को गिरफ्तार कर ले गई।इससे पहले मीणा खुद गांव पहुंचा और कहा कि वो भागने वालों में से नहीं।

O जबरन वोट डलवाने के बाद विवाद होने का आरोप

प्रत्याशी नरेश मीणा ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब 1 बजे मतदान केंद्र पर ड्यूटी दे रही समरावता की आशा सहयोगिनी चित्रा मीणा ने बाहर धरने पर आकर लोगों से कहा कि उसे और दो अन्य लोकल कर्मचारियों को सेक्टर अधिकारी ने नौकरी से हटाने की धमकी देकर जबरन वोट डलवा दिया। यह सुनते ही निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा बूथ पर चले गए और सेक्टर अधिकारी से बहस करने लगे।

O जो सरकारी कर्मी बीजेपी का एजेंट बनेगा उसका ऐसा ही हश्र होगा:मीणा

नरेश मीणा का कहना है कि मैं बूथ पर पहुंचा और जबरन वोट डलवाने का पूछा, तो वहां मौजूद कर्मचारी मुझसे बदतमीजी करने लगा, जिसके बाद मैंने थप्पड़ मार दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्मिक बीजेपी का एजेंट बनकर काम करेगा तो ऐसा ही हश्र होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस सेक्टर मजिस्ट्रेट के जबरन वोट दिलाने का मामला दर्ज करे और सस्पेंड करे।

O कलेक्टर सौम्य आ जाती तो न होता बवाल,कार्यशैली पर सवाल

एसडीएम थप्पड़ कांड से लेकर बुधवार की देर रात हुए बवाल के बीच टोंक जिला कलेक्टर सौम्या झा की कार्य प्रणाली को लेकर बड़े सवाल खड़े हुए। दरअसल, इस विवाद की शुरुआत समरावता गांव के ग्रामीणों ने अपने गांव को देवली उपखंड से हटाकर वापस उनियारा में किए जाने की मांग से की। इसको लेकर ग्रामीणों ने बुधवार सुबह वोटिंग का बहिष्कार कर दिया और मांग की, जिला कलेक्टर मौके पर आकर उन्हें आश्वासन दे। इस बीच ही नरेश मीणा और एसडीएम के बीच मारपीट की घटना हो गई, लेकिन इसके बाद भी टोंक जिला कलेक्टर सौम्या झा मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान केवल टोंक एसपी ने ही मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। चर्चा है कि यदि टोंक कलेक्टर समय रहते मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने का प्रयास करती, तो शायद यह बड़ा बवाल नहीं होता।

O रात भर हुआ बवाल,50 से अधिक घायल

बुधवार रातभर पुलिस ने समरावता गांव और आसपास के इलाके में दबिश दी। अब तक 60 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटनाक्रम में 50 से ज्यादा ग्रामीण और पुलिसवाले घायल हुए हैं।

O पुलिस ने कई गाड़ियां फूंक दी,अनेक लोग गांव से भागे:ग्रामीण

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस वालों ने गांव में कई गाड़ियों में आग लगा दी और उनके बच्चों को उठा ले गए। पुलिस से बचने के लिए कई ग्रामीण तालाब में कूद गए। रातभर पुलिस की दबिश के कारण 100 से ज्यादा लोग गांव छोड़कर भाग गए। गुरुवार को भी पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।बड़ी तादाद में पुलिस तैनात है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

बड़ा हादसा : रायपुर-नागपुर नेशनल हाईवे पर ट्रक से टकराई बोलेरो, छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत; पोला उत्सव में शामिल होने जा रहे थे सभी

Editors Picks

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.