Home Breaking News मणिपुर:पुलिस स्टेशन पर हमला…11 कुकी उग्रवादी मारे गए,2 जवान भी जख्मी

मणिपुर:पुलिस स्टेशन पर हमला…11 कुकी उग्रवादी मारे गए,2 जवान भी जख्मी

 

TTN Desk

मणिपुर के जिरीबाम जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों और कुकी उग्रवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। जिसमें 11 संदिग्ध उग्रवादियों को मार गिराया गया। असम सीमा के पास स्थित बोरोबेकरा पुलिस स्टेशन पर दोपहर करीब 2:30 बजे उग्रवादियों ने हमला कर दिया। जिसके बाद पूरे इलाके में भारी गोलीबारी छिड़ गई। सुरक्षा बलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई करते हुए आतंकियों को कड़ा जवाब दिया। जिसमें राज्य पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान शामिल थे।

O दो तरफ से उग्रवादियों ने किया था हमला

घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों ने पुलिस स्टेशन पर दो दिशाओं से हमला किया था। सुरक्षा बलों की तेज जवाबी कार्रवाई में 11 आतंकवादी मारे गए। जबकि सीआरपीएफ के कुछ जवान भी इस संघर्ष में घायल हुए। बोरोबेकरा पुलिस स्टेशन पहले भी उग्रवादियों के लिए महत्वपूर्ण ठिकाना रहा है और यह हमला उनके हमलों की निरंतरता का संकेत देता है।