Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Friday, September 25
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

गरबा मैदान में तिलक लगाने पर बवाल : आयोजकों की टीम से भिड़े हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaOctober 5, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

TTN Desk
फोटो:उपद्रव कर रहे लोगों को मैदान से बाहर ले जाते हुए पुलिसकर्मी।

0 आयोजकों की टीम से भिड़े हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज

0 गांधीनगर के सरगासन चौक के पास एक फार्म हाउस में हो रहा था गरबा।

नवरात्रि के दूसरे दिन यानी कि शुक्रवार की रात गुजरात की राजधानी गांधीनगर के एक गरबा मैदान में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल और पुलिस के बीच झड़प हो गई। हालात बिगड़ने पर पुलिस को हल्का लाठीचार्च भी करना पड़ा। ‘द शेरीफेयर’ नाम के इस गरबे में विवाद की शुरुआत तिलक लगाने की बात पर हुई थी।

वीएचपी और बजरंग दल के करीब 70 कार्यकर्ता गरबा में शामिल होने वालों को तिलक लगाने पहुंचे थे। इसी दौरान उनका गरबा आयोजकों की सिक्युरिटी टीम और बाउंसर्स से विवाद हो गया। कुछ ही देर में मामला मारपीट में बदल गया, जिससे मैदान के अंदर और बाहर अफरा-तफरी मच गई। हालात बिगड़ने पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि, किसी ने भी थाने में मामला दर्ज नहीं कराया है।

बाउंसरों में कुछ मुस्लिम भी थे: अशोक रावल

वहीं, इस मामले में विश्व हिंदू परिषद के गुजरात प्रांत के अध्यक्ष अशोक रावल ने एक बातचीत में कहा कि बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता इस गरबा में शामिल होने वाले लोगों को तिलक लगाने पहुंचे थे। गरबा आयोजकों के बाउंसरों ने हमें रोकने की कोशिश की। बाउंसरों में ज्यादातर मुस्लिम युवक थे, जो हमारे साथ मारपीट करने लगे। विवाद होने की यही वजह थी। मैदान में गरबा आयोजकों की टीम का कोई सदस्य नहीं था। इस पर तुरंत ध्यान दिया जाना चाहिए।

गंधीनगर के ठाकर फार्म के मैदान में हो रहे गरबे में शुक्रवार की रात करीब 10 बजे 60 से 70 युवकों की भीड़ आ पहुंची थी। पहले तो ये लोग जोर जबर्दस्ती से बिना पास के ही गरबा मैदान में आ पहुंचे। इसके बाद गरबा खेल रहे लोगों को तिलक लगाने लगे। जब गरबा आयोजकों की सिक्योरिटी टीम ने इसका विरोध किया तो विवाद शुरू हो गया।

गांधी नगर के एसपी रवि तेजा वासम शेट्टी के मुताबिक पुलिस ने भी उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। इसके चलते पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। हालांकि, अब तक किसी ने भी इस मामले में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। हमारा निवेदन है कि कोई भी कानून हाथ में लेने की कोशिश न करें। अगर गरबा मैदान में कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आती है तो आप पुलिस को सूचित कर सकते हैं। हर बड़े गरबा मैदान में पुलिस की टीमें भी तैनात की गई हैं।

15 से 25 हजार तक में बिके एंट्री पास

शुक्रवार को गरबे की थीम ‘व्हाइट परिंदे’ रखी गई थी।गरबा में मौजूद कुछ लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस गरबे का फैमिली एंट्री पास वैसे तो 5 हजार रुपए का था, लेकिन जबर्दस्त भीड़ के चलते पास 15 हजार से 25 हजार रुपए तक में बेचा गया। पास न मिलने की वजह से कईयों को मैदान से लौटना पड़ा। गरबा के लिए हर दिन का ड्रेस कोड भी है। शुक्रवार की रात यहां लोगों को व्हाइट ड्रेस में आना था।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

​देखें वीडीओ… कोरबा: भारी बवाल,ट्रिपल इंजन सरकार में भी सुनवाई नहीं: अस्पताल ढहाने से भड़के BJP विधायक प्रेमचंद पटेल, SECL GM दफ्तर पर जड़ा ताला

Editors Picks

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.