Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

​कोरबा : 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

November 17, 2026

बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

November 17, 2026

कोरबा : पुराने कार्यस्थल पर लौटकर ताजा हुईं सुनहरी यादें, बालको के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने देखा संयंत्र का आधुनिक स्वरूप

November 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Monday, November 23
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Featured

‘’हम जीतेंगे – Positivity Unlimited“ – समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करने के लिए प्रतिष्ठित व्यक्तित्व संबोधित करेंगे

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaMay 10, 2021
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

‘’हम जीतेंगे – Positivity Unlimited“ – समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करने के लिए प्रतिष्ठित व्यक्तित्व संबोधित करेंगे

 

नई दिल्ली (10 मई, 2021)

कोविड रिस्पांस टीम (सीआरटी), समाज हितैषी नागरिक, धार्मिक, सामाजिक संगठनों की एक ऐसी पहल है जो कोरोना संकट काल में महामारी से निपटने के लिए भारत के व्यापक प्रयासों के बीच समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करने के लिए ‘’Positivity Unlimited : हम जीतेंगे’ व्याख्यान श्रृंखला का आयोजन कर रही है।

यह व्याख्यान श्रृंखला अक्षय तृतीय के अवसर पर 11 से 15 मई तक आयोजित होगी। व्याख्यान श्रृंखला में सद्गुरु जग्गी वासुदेव, पूज्य आचार्य प्रमाणसागर जी, श्री श्री रविशंकर जी, श्री अज़ीम प्रेमजी, पूजनीय शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती जी, पद्म विभूषण सोनल मानसिंह जी, आचार्य विद्यासागर जी, पूज्य महंत संत ज्ञानदेव सिंह जी संबोधित करेंगे। व्याख्यान श्रृंखला का समापन 15 मई को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी के उद्बोधन के साथ होगा।

‘हम जीतेंगे – Positivity Unlimited“ व्याख्यान श्रृंखला का प्रसारण प्रतिदिन सायं 4.30 बजे से 5.00 बजे विश्व संवाद केंद्र भारत के सोशल मीडिया चैनल (facebook.com/VishwaSamvadKendraBharat और youtube.com/VishwaSamvadKendraBharat) सहित विभिन्न डिजिटल व सोशळ मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर होगा। व्याख्यान श्रृंखला के सकारात्मक संदेश को 100 से अधिक विविध समाचार पोर्टल के साथ-साथ प्रमुख मीडिया चैनलों व प्लेटफॉर्म के माध्यम से देश और दुनिया भर के लोगों तक पहुँचाया जाएगा।

 

‘हम जीतेंगे – Positivity Unlimited“ : 11-15 May (प्रतिदिन सायं 4.30 से 5.00 बजे) का निर्धारित कार्यक्रम :

11 मई

1. सद्गुरु जग्गी वासुदेव जी, योगी

2. पूज्य जैन मुनिश्री आचार्य प्रमाणसागर जी

12 मई

1. श्री श्री रविशंकर जी

2. श्री अज़ीम प्रेम जी, प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी

13 मई

1. पूजनीय शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती जी

2. प्रसिद्ध कलाकार सोनल मानसिंग जी, पद्म विभूषण

14 मई

1. पूज्य आचार्य विद्यासागर जी महाराज, जैन मुनि

2. पूज्य श्री महंत संत ज्ञानदेव सिंह जी (श्री पंचायती अखाड़ा-निर्मल)

15 मई

डॉ. मोहन भागवत जी, सरसंघचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

“हम जीतेंगे — ‘Positivity Unlimited’” टैगलाइन के साथ अक्षय तृतीय के उपलक्ष्य में आयोजित ऑनलाइन श्रृंखला में प्रत्येक दिन 30 मिनट से अधिक समय तक, आध्यात्मिकता, धार्मिक चर्चा, मानसिक स्वास्थ्य से लेकर जीवन को मजबूत बनाने जैसे विभिन्न पहलुओं को श्रेष्ठ वक्ताओं द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।

“हम जीतेंगे — ‘Positivity Unlimited’” विचार मंथन व्याख्यान श्रृंखला के पीछे का मूल विचार कोविड-19 के पश्चात समाज से डर, निराशा, लाचारी और नकारात्मकता को दूर करने के लिए आत्मविश्वास पैदा करना और कोविड-19 के बाद लोगों को आगामी प्रयासों के लिए प्रेरित करना है।

 

ले. जन. गुरमीत सिंह

संयोजक, कोविड रिस्पॉंस टीम-दिल्ली

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

खास रिपोर्ट : हीरे के बाद अब लैब में बना सोना, क्या गिरेंगी कीमतें?

सीतामढ़ी में कांग्रेस की बैठक: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय हों कांग्रेस कार्यकर्ता: जयसिंह अग्रवाल

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

Editors Picks

खास रिपोर्ट : हीरे के बाद अब लैब में बना सोना, क्या गिरेंगी कीमतें?

October 31, 2026

सीतामढ़ी में कांग्रेस की बैठक: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

October 29, 2026

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय हों कांग्रेस कार्यकर्ता: जयसिंह अग्रवाल

October 27, 2026

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

October 25, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.