Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Friday, September 25
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»देश

मुनिश्री से ‎बदसलूकी पर जैन परिवार समाज से निष्कासित : लापता बेटी के बारे में नहीं बताने पर अभद्रता की, मुनि का शिष्य भी गायब

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaOctober 14, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

TTN Desk

मध्यप्रदेश स्थित छतरपुर के घुवारा‎ नगर में चातुर्मास कर रहे जैन ‎मुनियों में शामिल विश्रांत सागर ‎‎महाराज से जैन समाज के ही एक ‎‎परिवार के सदस्यों ने शनिवार को बदसलूकी कर दी। इससे आहत होकर, सभी जैन ‎मुनि और उनके समर्थक नगर के ‎‎जबलपुरी तिराहे के पास अनशन‎ पर बैठ गए। इसके बाद जैन समाज ‎के अन्य लोग भी अनशन में‎ शामिल हो गए। पुलिस ने मौके पर ‎‎पहुंचकर जैन मुनियों से बातचीत‎ कर संबधित लोगों पर कार्रवाई करने ‎‎का आश्वासन दिया। इसके बाद ‎‎अनशन समाप्त हुआ।‎

जैन मंदिर में कर रहे मुनिश्री चातुर्मास

बता दें कि चतुर्मास के चलते जैन मुनि‎नगर के जैन मंदिर में रुके हैं।‎ शनिवार सुबह जैन मुनि मंदिर ‎परिसर में थे। इसी दौरान घुवारा‎ नगर के ही जैन परिवार के सदस्य ‎पहुंचे। जिनके परिवार की बेटी लापता ‎है। वे जैन मुनि से बेटी के संबंध‎ में ही जानकारी लेना चाह रहे थे। ‎मुनिश्री ने बेटी की घटना के संबंध ‎में अनभिज्ञता जाहिर की। इस पर ‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎परिजन बौखला गए और धक्का ‎मुक्की, गाली-गलौज करने लगे। ‎उन्होंने मुनिश्री से बदसलूकी कर दी।

4 घंटे अनशन पर बैठे रहे मुनि श्री

इसके बाद मुनि विश्रांत सागर ‎महाराज व अन्य मुनि अनशन पर‎ बैठ गए। वे सुबह 6 बजे से 10 ‎बजे तक धरना पर बैठे रहे।‎ पुलिस से मिली जानकारी के‎ मुताबिक लड़की शुक्रवार दोपहर‎ से गायब बताई जा रही है। परिजन‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎‎ ने नगर सहित आसपास क्षेत्र में ‎लड़की को ढूंढने का प्रयास किया, ‎‎जब कहीं पता नहीं लगा तो ‎सीसीटीवी कैमरे चेक किए, जिसमें‎ वह चार पहिया वाहन से एक‎ युवक के साथ जाते हुए दिखी। वह ‎‎युवक जैन मुनि विश्रांत सागर‎ महाराज के आयोजन में फोटोग्राफी‎ कर रहा था। लड़का-लड़की ‎‎लापता है।‎

सामूहिक आवेदन‎ पर FIR दर्ज‎

जैन मुनियों के अनशन पर बैठने की‎ जानकारी अधिकारियों तक पहुंचने‎ के बाद बड़ामलहरा एसडीओपी,‎ तहसीलदार कपिल शर्मा,‎ भगवा थाना प्रभारी रामस्वरूप‎ उपाध्याय, पुलिस उप थाना‎ प्रभारी प्रमोद कुमार रोहित पुलिस‎ बल के साथ मौके पर पहुंचे। जहां‎ जैन मुनियों से घटना के बारे में‎ जानकारी ली और निष्पक्ष कार्रवाई ‎करने का आश्वासन दिया।
आरोपियों‎ को हिरासत में ले लिया गया, तब‎ कहीं जैन मुनि और जैन समुदाय के ‎लोग अनशन से उठे। इसके बाद जैन ‎समुदाय के लोग नगर के पुलिस‎ उप थाना पहुंचे जहां पर समूचे जैन‎ समुदाय की ओर से दिए गए‎ शिकायती आवेदन के आधार पर‎ घटना में संलिप्त कुल आठ लोगों पर‎ मारपीट, गाली-गलौज और जान से‎ मारने की धमकी सहित विभिन्न‎ धाराओं के तहत मामले को पंजीबद्ध‎ किया है।‎

अभद्रता करने वाले 8 गिरफ्तार,लड़की और मुनि के शिष्य की तलाश

घुवारा उप थाना प्रभारी प्रमोद रोहित ने बताया कि जैन समाज के लोगों की शिकायत पर 8 लोगों खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई थी। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की मुनि के शिष्य के साथ गई है, उसकी तलाश की जा रही है। शिष्य मुनि के साथ 2 साल से रह रहा था।

जैन समाज ने की निंदा

निर्णय की जानकारी सकल क्षेत्रीय जैन समाज की ओर से पत्र जारी करके समाजजनों के बीच साझा की गई है। इसमें कहा गया है कि वैद्य राजेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, जिनेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार एवं उनके पूरे परिवारजनों ने मुनि विशांत सागर महाराज पर मिथ्या आरोप लगाया। मुनि के साथ अभद्रता और मारपीट की। संपूर्ण जैन समाज इस कृत्य की निंदा करता है।

10 साल के लिए निष्कासित

सर्वसम्मति से निर्णय कर आगामी 10 साल तक आरोपितों को जैन समाज से निष्कासित किया जाता है। ये और इनके परिवार के जो लोग सामाजिक व धार्मिक समिति में विभिन्न पदों पर हैं, उन्हें सभी समितियों से पृथक माना जाएगा। नहीं देंगे तो इस्तीफा मान लिया जाएगा।
उनको और उनके परिवार को पूजा कार्य में नहीं बुलाए जाने का निर्णय लिया गया है। अगर घुवारा क्षेत्रीय समाज के लोग इन्हें बुलाते हैं तो वे भी दोषी होंगे। भविष्य में यदि कभी आरोपित लोगों को समाज से जुड़ना होगा तो इसी तरह समाज की बैठक जोड़कर ही निर्णय लिया जाएगा

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

बड़ा हादसा : रायपुर-नागपुर नेशनल हाईवे पर ट्रक से टकराई बोलेरो, छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत; पोला उत्सव में शामिल होने जा रहे थे सभी

Editors Picks

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.