Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

कोरबा : प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे लोग,फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

October 25, 2026

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

October 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Sunday, October 25
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»छत्तीसगढ़

साहेब,ये कलेक्टर है ना कि सफाई दरोगा…! छत्तीसगढ़ में जवाबदेही का अजब खेल

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaOctober 15, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

✍🏼 मनोज यू शर्मा

हाल ही में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर कॉन्फ्रेंस में जिला कलेक्टरों को सुबह सड़कों और गलियों में उतरकर सफाई व्यवस्था की निगरानी करने का निर्देश दिया। यह निर्देश न केवल प्रशासनिक जवाबदेही के ढांचे पर सवाल उठाता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि शासन की प्राथमिकताएं और जिम्मेदारियों का बंटवारा कितना असंतुलित हो चुका है। सवाल यह है कि क्या कलेक्टर, जो जिले के सर्वोच्च प्रशासनिक अधिकारी हैं, अब सफाई दरोगा की भूमिका में ढकेले जाएंगे? यदि हां, तो फिर नगर निगम आयुक्तों, जोन कमिश्नरों, मुख्य नगरपालिका अधिकारियों और शहरी विकास विभाग की क्या जरूरत?

0 जनप्रतिनिधियों की नाकामी का ठीकरा कलेक्टरों पर*

इस निर्देश ने अनजाने में मुख्यमंत्री की अपनी ही पार्टी, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), के जनप्रतिनिधियों की कार्यक्षमता पर सवालिया निशान लगा दिया। छत्तीसगढ़ के अधिकांश नगर निगमों में बीजेपी के महापौर ,नगर पालिका अध्यक्ष और पार्षद बहुसंख्यक हैं। यदि सफाई व्यवस्था इतनी चरमराई हुई है कि कलेक्टरों को सुबह सात बजे सड़कों पर उतरना पड़ रहा है, तो यह उन जनप्रतिनिधियों की नाकामी को उजागर करता है, जिन्हें जनता ने चुना और जिनके पास नगरीय प्रशासन की सीधी जिम्मेदारी है। यह सवाल उठता है कि जवाबदेही मांगने का दायित्व क्या नगरीय प्रशासन और विकास विभाग के मंत्री और विभागीय सचिव का नहीं था?

0 कलेक्टरों की भूमिका का दुरुपयोग*

कलेक्टरों की प्राथमिक जिम्मेदारी जिले के समग्र विकास, नीति कार्यान्वयन और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय सुनिश्चित करना है। यदि उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी देनी ही थी, तो इसे शासकीय शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों की बदहाल स्थिति सुधारने की दी जा सकती थी। शहरों में सड़कों तक फैले अतिक्रमण को हटाने का जिम्मा सौंपा जा सकता था। ये ऐसे क्षेत्र हैं, जहां कलेक्टर संबंधित अधिकारियों के माध्यम से प्रभावी बदलाव ला सकते हैं। लेकिन सुबह-सुबह सड़कों पर सफाई की निगरानी करने का निर्देश न केवल अव्यवहारिक है, बल्कि यह प्रशासनिक ढांचे की मूल भावना के खिलाफ भी जाता है।

0 मीडिया की चुप्पी और नौकरशाही का बढ़ता दबदबा

इस पूरे प्रकरण में सबसे निराशाजनक भूमिका मीडिया की रही है। एक भी मीडिया हाउस ने न तो सरकार से इस फैसले पर सवाल उठाए, न ही इसे कटघरे में खड़ा किया। यह चुप्पी न केवल पत्रकारिता की जवाबदेही पर सवाल उठाती है, बल्कि यह भी संकेत देती है कि नौकरशाही का दबदबा अब बीजेपी शासित राज्यों में भी बढ़ रहा है। शायद मुख्यमंत्री इस निर्देश के जरिए कोई संदेश देना चाहते हैं, लेकिन यह संदेश प्रशासनिक व्यवस्था को और जटिल करने वाला प्रतीत होता है।

0 जवाबदेही का सही ढांचा जरूरी

छत्तीसगढ़ की जनता को एक ऐसी व्यवस्था की जरूरत है, जो पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी हो। नगरीय निकायों को उनकी जिम्मेदारियों के लिए जवाबदेह बनाया जाना चाहिए, न कि कलेक्टरों को ऐसी भूमिकाओं में धकेला जाए, जो उनकी प्राथमिक जिम्मेदारियों से भटकाने वाली हों। सरकार को चाहिए कि वह जवाबदेही का सही ढांचा स्थापित करे और प्रशासनिक संसाधनों का उपयोग उनकी मूल भूमिका के अनुरूप करे। राज्य में कांग्रेस को सत्ता से हटा कर आई बीजेपी सरकार के दो साल पूरे हो चुके है और अब यह अजब-गजब निर्देशों का समय नहीं, बल्कि सुशासन और स्पष्ट नीतियों का समय है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

कोरबा : 23 से छत्तीसगढ़ स्टेट पेडीकॉन 2026 का आयोजन: बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर होगा मंथन, स्कूल विद्यार्थियों के लिए होगी विशेष कार्यशाला

​सेवाभावी अशोक मोदी होंगे राजनांदगांव में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

साहित्य सृजन संस्थान की गोल्डन जुबली काव्य संध्या 11 को, 50 कवि और पत्रकार होंगे सम्मानित

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

Editors Picks

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

October 22, 2026

कोरबा : 23 से छत्तीसगढ़ स्टेट पेडीकॉन 2026 का आयोजन: बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर होगा मंथन, स्कूल विद्यार्थियों के लिए होगी विशेष कार्यशाला

October 20, 2026

​सेवाभावी अशोक मोदी होंगे राजनांदगांव में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

October 10, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.