Home Breaking News वक़्फ़ कानून : पश्चिम बंगाल में बवाल,हिंसक भीड़ ने गाड़ियां फूंकी,पथराव से...

वक़्फ़ कानून : पश्चिम बंगाल में बवाल,हिंसक भीड़ ने गाड़ियां फूंकी,पथराव से पुलिस वाले घायल,लाठीचार्ज

OO पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में मंगलवार को वक्फ कानून के विरोध के दौरान हिंसा भड़क गई है। कई वाहनों को प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी है। इसमें पुलिस की गाड़ियां भी शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों से झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल हैं।

TTN Desk

मंगलवार की दोपहर वक्फ कानून के विरोध में मुर्शिदाबाद में मुस्लिम संगठन प्रदर्शन कर रहा था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पत्थर फेंके। पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठीचार्ज किया।भीड़ हिंसक हो गई। लोगों ने पुलिस के वाहन और अन्य वाहनों में आग लगी दी। इसके बाद भारी पुलिसबल मौके पर तैनात किया गया है।

विगत 2 अप्रैल को लोकसभा और 3 अप्रैल को राज्यसभा से वक्फ संशोधन बिल को पास किया गया था। 5 अप्रैल की देर रात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वक्फ (संशोधन) बिल को मंजूरी दे दी थी, जिससे अब 8 अप्रैल से ये कानून बना। सरकार ने नए कानून को लेकर गजट नोटिफिकेशन जारी किया था।