Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Friday, September 25
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»देश

राजनीति में एक्टर विजय की धमाकेदार एंट्री : पहली रैली में उमड़ पड़े लाखों , तमिलनाडु चुनाव पर कर दिए अपने इरादे साफ

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaOctober 28, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

फोटो:रैली को संबोधित करते हुए विजय

O TVK के पहले सम्मेलन में गरजे अभिनेता थलपति विजय, कहा- राजनीति युद्ध क्षेत्र, हमें सावधान रहना होग

TTN Desk

मशहूर अभिनेता विजय का राजनीतिक दल तमिलनाडु में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाने को तैयार है। विजय ने इस साल फरवरी में अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के नाम की घोषणा की थी।

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
मशहूर अभिनेता विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कड़गम (टीवीके) का पहला सम्मेलन तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले के विक्रवंडी वी सलाई गांव में हुआ। इसमें पार्टी के प्रमुख और अभिनेता दलपति विजय ने राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखने को लेकर अपने विचार साझा किए। इस दौरान उन्होंने तमिलनाडु सरकार पर भी निशाना साधा। दलपति विजय ने कहा कि राजनीति कोई सिने क्षेत्र नहीं बल्कि एक युद्धक्षेत्र है। यह गंभीर होगा। अगर हम गंभीरता और थोड़ी हंसी के साथ इसे हाथ में लेने का फैसला करते हैं तो ही हम इस क्षेत्र में टिके रह सकते हैं और विरोधियों से निपट सकते हैं। हमें मैदान पर सावधान रहना होगा।

अभिनेता विजय ने रविवार को तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में पहली राजनीतिक रैली की। उनकी यह रैली अपनी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम बनाने के आठ महीने बाद हुई। इसमें विजय ने पार्टी की विचारधारा और कोर मुद्दों की घोषणा की। इसमें समानता, सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता, अदालतों में प्रशासनिक भाषा के रूप में तमिल को बढ़ावा देना और राज्यपाल के पद को हटाना शामिल है। उन्होंने रैली में कहा कि विभाजनकारी राजनीति से देश को खराब करने वाले उनकी पार्टी के ‘प्राथमिक वैचारिक दुश्मन’ हैं।

विजय ने कहा कि कुछ लोग राजनीति में प्रवेश करने वाले किसी भी व्यक्ति को एक खास रंग में रंग रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं और गुप्त सौदेबाजी कर रहे हैं। तमिलनाडु में सत्तारूढ़ डीएमके पर कटाक्ष करते हुए विजय ने आरोप लगाया कि एक ‘परिवार’ ‘द्रविड़ मॉडल के नाम पर’ राज्य को लूट रहा है।

विजय की नई-नई शुरू की गई राजनीतिक पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम के मेगा राज्य स्तरीय सम्मेलन में उनके लाखों समर्थक उमड़ पड़े। रैली में विजय ने कहा, ‘हमारी यह जिम्मेदारी है कि हम अपनी विचारधारा को लोगों तक पहुंचाएं और उन्हें अपने वैचारिक नेताओं से परिचित कराएं, जिन्होंने इस धरती के लोगों के लिए अथक काम किया है।’

अभिनेता ने तमिलनाडु के सामाजिक न्याय आंदोलन में एक प्रमुख व्यक्ति पेरियार के दर्शन के साथ पार्टी के जुड़ाव की बात कही। उन्हें उन्होंने एक प्रेरणादायक नेता बताया। उन्होंने कहा, ‘हां, पेरियार हमारे वैचारिक नेता हैं। हमारी पार्टी सभी धार्मिक मान्यताओं का सम्मान करती है, फिर भी हम महिला शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय जैसे सिद्धांतों को कायम रखते हैं, जिनकी वकालत पेरियार ने की थी। ये वे मूल्य हैं जिन्हें हम आगे ले जाएंगे।’

तमिलनाडु के लोगों पर अपना भरोसा जताते हुए विजय ने कहा कि वे राज्य में 2026 के विधानसभा चुनावों में टीवीके को सबसे बड़ी पार्टी बनाने के लिए वोट देंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद अगर पार्टियां उनकी पार्टी के साथ गठबंधन करना चाहती हैं, तो टीवीके उन्हें सरकार में हिस्सा देगी। विजय ने NEET की उम्मीदवार और अरियालुर की छात्रा अनीता की आत्महत्या को भी याद किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाएँ उनके राजनीतिक करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

बड़ा हादसा : रायपुर-नागपुर नेशनल हाईवे पर ट्रक से टकराई बोलेरो, छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत; पोला उत्सव में शामिल होने जा रहे थे सभी

Editors Picks

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.