Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Thursday, September 24
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

महाराष्ट्र विशेष : बीजेपी के सीएम के साथ महायुति के होंगे 2 डिप्टी सीएम,फडणवीस है संघ की भी पसंद इधर शेयर बाजार से उम्मीदें

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaNovember 24, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

*मनोज शर्मा*

महाराष्ट्र चुनाव नतीजों के आने के बाद जहां विश्लेषक अब भी परिणामों की चीरफाड़ में लगे हुए है,पक्ष विपक्ष अपने अपने तर्क वितर्क में व्यस्त है।कहीं आह तो कहीं वाह वाह हो रही है दूसरी तरफ नई सरकार गठन की तैयारी में महायुति के नेता लग गए है।26 नवंबर के पहले सरकार का गठन होना है ऐसे में सोमवार को नए सीएम,दो डिप्टी सीएम का शपथ लेना तय माना जा रहा है।

इधरसोमवार से शुरू होने जा रहे शेयर बाजार के सत्र पर भी पड़ना तय माना जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि एनडीए सरकार की महाराष्ट्र में भारी जीत से लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद निवेशकों के बीच तेजी से उभरी भ्रम की स्थिति दूर होने की उम्मीद है।

O अब बीजेपी से सौदेबाजी में कमजोर हुए शिंदे, पवार

महाराष्ट्र के चुनाव नतीजे कुछ ऐसे है कि सरकार गठन का रूप भी करीब करीब साफ है,कोई भी दल अब वहां बीजेपी से सौदेबाजी की स्थिति में नहीं है। सीएम बीजेपी का ही होगा।रविवार को अभी राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे और दोनों डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार की बैठक हुई।तीनों नेता दिल्ली जा रहे है जहां बीजेपी आलाकमान से बैठक के बाद सीएम का नाम और मंत्रिमंडल का स्वरूप तय हो जाएगा।

O शाह के त्याग वाले बयान से पहले ही मिल चुका था बड़ा संकेत

जानकार सूत्रों का कहना है कि महायुति के तीनों दलों बीजेपी , एनसीपी और शिव सेना के बीच यह तय हो गया है कि इस बार सीएम बीजेपी से ही होगा।उनके साथ बाकी दोनों दलों के एक एक डिप्टी सीएम होंगे।मंत्रियों की संख्या का फार्मूला भी तय है।

O क्या शिंदे बनेंगे केंद्रीय मंत्री..?

हां जानकार बता रहे है कि सीएम शिंदे नई सरकार में डिप्टी सीएम खुद बनने की बजाय केंद्रीय मंत्री बन सकते है और यहां अपनी किसी पार्टी के नेता को डिप्टी सीएम बना सकते है।गृह मंत्री अमित शाह पहले ही कह चुके है कि बड़ा दल होने के बावजूद हमने त्याग किया था, (मतलब बीजेपी की बजाय शिवसेना को सीएम दिया) अब ये अवसर(त्याग का) उनके लिए है।याद रहे राज्य के सीएम रह चुके देवेंद्र फडणवीस ने डिप्टी सीएम बन कर एक तरह से उक्त त्याग की भावना का सम्मान किया था।

O फडणवीस का नाम सबसे आगे,संघ की भी पसंद

जिस तरह से आरएसएस ने महाराष्ट्र चुनाव में मोर्चा संभाला उससे यह भी तय है कि सीएम की पसंदगी में उसकी पसंद का खास ध्यान रखा जाएगा।यही वजह है कि देवेंद्र फडणवीस का नाम सीएम के लिए सबसे आगे है।संघ मुख्यालय नागपुर ही फडणवीस की राजनैतिक नर्सरी और गृह नगर भी है।

O क्या असर होगा अब शेयर बाजार पर

महाराष्ट्र चुनाव परिणामों के बाद, विशेषज्ञों ने कुछ शेयरों को खरीदने की सलाह दी है, जिनमें शामिल हैं:

– *रेलवे सेगमेंट*: आरवीएनएल, आईआरएफसी, रेलटेल और इरकॉन इंटरनेशनल

– *इंफ्रास्ट्रक्चर सेगमेंट*: लार्सन एंड टर्बो (एलटी)

– *बैंकिंग सेगमेंट*: एसबीआई, केनरा बैंक, जम्मू और कश्मीर बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक।

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि ये सुझाव विशेषज्ञों के विचारों पर आधारित हैं और निवेशकों को अपने निवेश निर्णयों से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से परामर्श करना चाहिए।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

​देखें वीडीओ… कोरबा: भारी बवाल,ट्रिपल इंजन सरकार में भी सुनवाई नहीं: अस्पताल ढहाने से भड़के BJP विधायक प्रेमचंद पटेल, SECL GM दफ्तर पर जड़ा ताला

Editors Picks

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.