Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Thursday, September 24
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»देश

महाराष्ट्र : महायुति की महाआंधी में महा विकास आघाड़ी का तंबू उड़ा,विपक्ष का नेता बने उतनी सीट भी नहीं मिली

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaNovember 23, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

TTN Desk

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी का स्ट्राइक रेट सभी दलों पर भारी पड़ता दिखाई दिया है. बीजेपी ने इस चुनाव में 145 सीट पर चुनाव लड़ा था, जबकि 124 सीटों पर जीत हासिल की है. चुनाव में बीजेपी का स्ट्राइक रेट 85.5% रहा जबकि शिंदे की शिवसेना 81 सीटों पर चुनाव में उतरी थी जबकि 55 सीटों पर जीत हासिल की है. शिंदे की पार्टी का स्ट्राइक रेट 70% रहा है.

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बंपर सीटों के साथ जीत की हैट्रिक लगाई है. एग्जिट पोल में जिस तरह के अनुमान लगाए गए थे, चुनावी नतीजों का ग्राफ उससे भी ऊपर चढ़ता दिखाई दिया. महाराष्ट्र में महायुति की ऐसी सुनामी आई जिसके आगे महाविकास अघाड़ी कहीं भी टिक नहीं सकी. चुनावी नतीजों पर नजर दौड़ाएं तो महाराष्ट्र की सत्ता में बैठने के लिए बहुमत का आंकड़ा 145 था जबकि महायुति ने 200 के आंकड़े को भी पार कर लिया. इस चुनाव में बीजेपी, शिंदे की शिवसेना और अजित पवार से भी ज्यादा पावरफुल बनकर उभरी है. चुनाव में बीजेपी ने 125, शिंदे की शिवसेना ने 55 जबकि अजित पावार की पार्टी ने 37 सीटों पर जीत हासिल की है.

सीटों के बंटवारे और जीत की आंकड़ों में भी बीजेपी का स्ट्राइक रेट सभी दलों पर भारी पड़ता दिखाई दिया है. बीजेपी ने इस चुनाव में 145 सीट पर चुनाव लड़ा था, जबकि 124 सीटों पर जीत हासिल की है. चुनाव में बीजेपी का स्ट्राइक रेट 85.5% रहा जबकि शिंदे की शिवसेना 81 सीटों पर चुनाव में उतरी थी जबकि 55 सीटों पर जीत हासिल की है. शिंदे की पार्टी का स्ट्राइक रेट 70% रहा है. चाचा से अलग होने के बाद पहली बार अकेले विधानसभा चुनाव लड़ रहे अजित पवार की पार्टी ने 59 सीटों पर चुनाव लड़ा था जबकि 37 सीटों पर जीत हासिल की है. चुनाव नतीजों में पार्टी का स्ट्राइक रेट 62.7% रहा.

O चुनाव में महायुति का स्ट्राइक रेट

भाजपा: 85.5% (124/145)

शिवसेना (एसएचएस): 70%
(55/81)

एनसीपी: 62.7% (37/59)

O 20 के अंदर सिमट गए महाविकास के तीनों दल

चुनाव में महाविकास अघाड़ी के प्रदर्शन को देखें तो कोई भी पार्टी 20 के आंकड़े को भी पार नहीं कर सकी हैं. महाविकास अघाड़ी की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस ने 102 सीटों पर चुनाव लड़ा था जबकि उसे 19 सीटों पर ही जीत हासिल हुई है. इस चुनाव में कांग्रेस का स्ट्राइक रेट 18.6% रहा. इसी तरह उद्धव की शिवसेना ने 92 सीट पर चुनाव लड़ा था जबकि 19 सीटों पर जीत हासिल की है. उद्धव की शिवसेना का स्ट्राइक रेट 20.6% रहा जबकि NCP (शरद गुट) की पार्टी ने 86 सीटों पर चुनाव लड़ा था जबकि 13 सीटों पर जीत दर्ज की है. चुनाव में पार्टी का स्ट्राइक रेट 15.1% रहा है.

O महाविकास अघाड़ी का घटता स्ट्राइक रेट

कांग्रेस: 18.6% (19/102)

एसएचएस-यूबीटी: 20.6% (19/92)

एनसीपी (एसपी): 15.1% (13/86)

O नेता प्रतिपक्ष बनाने लायक भी नहीं रहा विपक्ष का प्रदर्शन

महाराष्ट्र के चुनावी नतीजे को देखें तो महाविकास अघाड़ी पूरी तरह से धूल फांकती दिखाई दी. महाविकास अघाड़ी ने चुनाव में 51 सीटों पर जीत दर्ज की. एमवीए की कोई भी पार्टी 28 का आंकड़ा भी नहीं छू सकी, जो नेता प्रतिपक्ष की सीट के लिए जरूरी है. जानकारों का मानना है कि महायुति की इतनी बड़ी जीत का कारण लोकसभा चुनाव में पार्टी का खराब प्रदर्शन रहा है. लोकसभा चुनाव में अप्रत्याशित नतीजों के बाद पार्टी ने अचानक से रणनीति बदली जिसका असर विधानसभा चुनाव के नतीजों पर देखने को मिला.लाड़ली बहना योजना को बड़ा गेम चेंजर माना जा रहा है।

O महाराष्ट्र छठा राज्य जहां लगातार तीसरी बार भाजपा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति ने जीत के साथ ही एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. महाराष्ट्र, भारत का छठा ऐसा राज्य बन गया है, जहां बीजेपी ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल की है. गोवा, गुजरात, छत्तीसगढ़, हरियाणा और मध्य प्रदेश ऐसे राज्य रहे हैं जहां बीजेपी लगातार तीन चुनाव जीतकर सत्ता में काबिज हुई है.

O कांग्रेस और एनसीपी (शरद पवार) का हाल बहाल

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों को देखें तो कांग्रेस और शरद पवार के लिए ये चुनाव बेहद निराशा जनक रहा है. कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार) और शिवसेना (यूबीटी) का ये अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है. शरद पवार की पार्टी के पास 13 सीटें हैं. यह शरद पवार का अपने राजनीतिक करियर का सबसे खराब प्रदर्शन है. 2024 में उनका स्ट्राइक रेट सिर्फ़ 15.1% है. 2014 में उनके नेतृत्व में एनसीपी ने 41 सीटें हासिल की थीं, जबकि 2019 में यह संख्या 54 सीटें थीं. वहीं 2004 में कांग्रेस ने 69 सीटें हासिल कीं थी, 2009 में 82 सीटें, 2014 में 42 सीटें जबकि 2019 में 44 सीटें हासिल कीं थीं.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

बड़ा हादसा : रायपुर-नागपुर नेशनल हाईवे पर ट्रक से टकराई बोलेरो, छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत; पोला उत्सव में शामिल होने जा रहे थे सभी

Editors Picks

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.