Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Thursday, September 24
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

महाराष्ट्र अपडेट : शिंदे ने गेंद मोदी शाह के पाले में डाली,कहा उनका हर फैसला मंजूर,सरकार बनाने में बाधा नहीं बनूंगा

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaNovember 27, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

OO CM नहीं, कॉमन मैन बनकर किया काम, शिंदे बोले- मेरी तरफ से कोई अड़चन नहीं, मोदी-शाह का हर फैसला मंजूर

TTN Desk

महाराष्ट्र में सीएम पद को लेकर सस्पेंस के बीच कार्यवाहक मुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने आज थाणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इतनी बड़ी जनादेश के लिए महाराष्ट्र की जनता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि लोगों ने महायुती को विकास के काम के लिए अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि जो काम महा विकास आघाडी ने रोक दिया था, उसे हमने फिर से शुरू किया और इसी वजह से जनता का समर्थन हमें हासिल हुआ। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने भी जबरदस्त मेहनत की। उन्होंने कहा कि मैं चीफ मिनिस्टर नहीं, बल्कि एक कॉमन मैन बनकर काम किया। आम लोगों को जहां-जहां प्रॉब्लम होती है, उसको हमने समझने के बाद काम किया।

O कभी खुद को सीएम नहीं समझा

शिंदे ने साफ तौर पर कहा कि मैं कभी अपने आप को सीएम नहीं समझा। हमने आम आदमी बनकर काम किया। यही कारण है कि हमने तमाम बड़ी योजनाओं पर काम किया। हम लाड़की बहन योजना लेकर आए। हमने परिवार के हर सदस्य को सरकार की ओर से कुछ ना कुछ देने का काम किया। उन्होंने कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का पूरा समर्थन था। दोनों ने हमें जनता के लिए काम करने को कहा था और हमने किया। उन्होंने हमें मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी और मैं हर क्षण जनता के लिए काम किया। हमने केंद्र की मदद से राज्य की प्रगति के स्तर को बढ़ाया।

O मैं बहनों का लाडका भाई

शिंदे ने कहा कि लाडकी बहनों का मैं लाडका भाई हूं। उन्होंने हमें चुनाव के समय याद रखा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हम मिलकर काम करने वाले लोग हैं। कौन कहां गया, क्या हुआ, इस पर हम चर्चा नहीं करते हैं। हमने महाराष्ट्र को एक नंबर बनाने का काम किया। प्रधानमंत्री हमारे साथ चट्टान की तरह खड़े रहे। मेरे लिए मेरा ढाई साल ऐतिहासिक रहा है। उन्होंने दावा किया कि मैं जो भी काम करूंगा, वह महाराष्ट्र की जनता के लिए करूंगा। उन्होंने बार-बार जोर दिया कि हमने काफी मेहनत की इसलिए शानदार जीत मिली है।

O राज्य को आगे ले जाने केंद्र की जरूरत

उन्होंने कहा कि राज्य को आगे ले जाने के लिए केंद्र की मदद जरूरी है और केंद्र ने हमारा हमेशा साथ दिया। अपनी ओर से उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कोई भी सवाल कहीं फंसा हुआ नहीं है। सरकार बनाने में कोई अड़चन नहीं है। उन्होंने कहा कि हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन किया। मैंने कहा कि हम सब एनडीए के नेता हैं और जो भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह निर्णय लेंगे, हमें मंजूर होगा। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सरकार बनाने के लिए मेरी तरफ से कोई अड़चन नहीं है। हम लोग मिलकर काम करने वाले हैं। मुख्यमंत्री को लेकर वह दोनों जो भी निर्णय लें,गे हमें मंजूर होगा। कोई अड़चन नहीं, कोई नाराजगी नहीं है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

​देखें वीडीओ… कोरबा: भारी बवाल,ट्रिपल इंजन सरकार में भी सुनवाई नहीं: अस्पताल ढहाने से भड़के BJP विधायक प्रेमचंद पटेल, SECL GM दफ्तर पर जड़ा ताला

Editors Picks

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.