Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

शोक समाचार : भाजपा नेता नवीन पटेल को पितृ शोक,गुजराती समाज के संरक्षक पंचान भाई पटेल का निधन

September 30, 2026

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Thursday, October 1
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

मणिपुर: खाली ताबूत कंधों पर ले कर सैकडों ने निकाला न्याय मार्च

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaNovember 19, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

“कुकी समूह दावा किया है कि जिरीबाम में मारे गए लोगो गांव के स्वयंसेवक थे. हालांकि, राज्य पुलिस ने दावे का खंडन करते हुए बताया कि मुठभेड़ ख़त्म होने के बाद घटनास्थल पर बड़ी तादाद में हथियार और गोला-बारूद पाए गए थे.”

TTN Desk

चुराचांदपुर: मंगलवार को चुराचांदपुर में कुकी संगठनों के सदस्यों ने मणिपुर में अशांति के दौरान मारे गए अपने समुदाय के मृतक सदस्यों की याद में नकली ‘ताबूत’ ले निकाली। सैकड़ों लोगों ने इसमें भाग लिया और हाथों में तख्तियां लेकर मारे गए लोगों के लिए न्याय और पहाड़ी क्षेत्रों में एक अलग प्रशासन की मांग की। इससे पहले 11 नवंबर को मणिपुर के जिरीबाम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और सिविल पुलिस के साथ मुठभेड़ में दस उग्रवादी मारे गए थे।

O सीआरपीएफ कांस्टेबल को गोली लगी : पुलिस

मणिपुर पुलिस के एक प्रेस नोट में कहा गया है कि एक सीआरपीएफ कांस्टेबल को गोली लगी है और उसका इलाज चल रहा है। मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया। सोमवार को, मणिपुर के कई विधायकों ने एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें केंद्र सरकार से राज्य में सशस्त्र बल विशेष शक्ति अधिनियम (AFSPA) लगाने की समीक्षा करने की मांग भी शामिल थी। प्रस्ताव में यह भी कहा गया कि जिरीबाम में महिलाओं और बच्चों सहित छह लोगों की हत्या के लिए कथित रूप से जिम्मेदार कुकी उग्रवादियों के खिलाफ सात दिनों के भीतर एक सामूहिक अभियान शुरू किया जाना चाहिए । इसमें तीन प्रमुख मामलों को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपने की भी मांग की गई है, जो एक महिला की जलकर हुई मौत, छह निर्दोष नागरिकों की हत्या और एक महिला किसान की हत्या से जुड़े हैं। विधायकों ने अपने प्रस्ताव में कुकी उग्रवादियों को महिलाओं और बच्चों सहित छह निर्दोष लोगों की हत्या के लिए “जिम्मेदार” घोषित करने का फैसला किया और उन्हें सात दिनों के भीतर “गैरकानूनी संगठन” घोषित किया जाय।

O गैर कानूनी संगठन घोषित करने की मांग

कुकी उग्रवादियों को 7 दिनों के भीतर ‘गैरकानूनी संगठन’ घोषित मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा जारी प्रस्ताव में कहा गया है, “यदि उपरोक्त प्रस्तावों को निर्दिष्ट अवधि के भीतर लागू नहीं किया जाता है, तो सभी एनडीए विधायक राज्य के लोगों के परामर्श से भविष्य की कार्रवाई का फैसला करेंगे।” साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि केंद्र और राज्य सरकार मणिपुर में सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाएगी।बैठक में सत्तारूढ़ विधायकों ने “कुछ लोगों” की हरकतों की भी निंदा की, जिन्होंने उन पर हमला किया और उनकी संपत्ति जला दी।

O हथियार और गोला-बारूद बरामद

कुकी समूह दावा किया है कि जिरीबाम में मारे गए लोगो गांव के स्वयंसेवक थे. हालांकि, राज्य पुलिस ने दावे का खंडन करते हुए बताया कि मुठभेड़ ख़त्म होने के बाद घटनास्थल पर बड़ी तादाद में हथियार और गोला-बारूद पाए गए थे.

O हिंसा में अब तक 220 लोगों की हुई मौत

पिछले साल मई से इंफाल घाटी स्थित मैतई और निकटवर्ती पहाड़ी स्थित कुकी समुदाय बीच जारी जातीय हिंसा में अब तक 220 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

इंदौर में राहुल बोले : “सिस्टम अंधभक्त पैदा कर रहा है, छात्र देश का भविष्य”

BREAKING: दिल्ली यूनिवर्सिटी में ABVP का लहराया परचम, तीन सीटों पर कब्जा; NSUI का हुआ सूपड़ा साफ, निर्दलीय ने भी रचा इतिहास

Editors Picks

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026

SIR विवाद में इंडियन एक्सप्रेस का बड़ा खुलासा : दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार आपत्ति जताई, आयोग ने कहा- सामान्य प्रक्रिया; राहुल गांधी बोले- वोट चोरी में शामिल तो नहीं बख्शेंगे

September 23, 2026

​सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी: गायक टी एम कृष्णा की याचिका पर कहा ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले पर आपराधिक कार्रवाई नहीं’,केंद्र से मांगा जवाब

September 22, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.