Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

​कोरबा : 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

November 17, 2026

बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

November 17, 2026

कोरबा : पुराने कार्यस्थल पर लौटकर ताजा हुईं सुनहरी यादें, बालको के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने देखा संयंत्र का आधुनिक स्वरूप

November 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Saturday, November 28
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»दुनिया

भारत के निर्णय से बौखलाया पाक : एयर स्पेस बंद,सभी द्विपक्षीय समझौते रद्द,मोदी का विमान आया था दूसरे रूट से

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaApril 24, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

OO पाकिस्तान ने भारत के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है।भारत के साथ के सभी द्विपक्षीय समझौतों को रद्द कर दिया है। वहीं भारत द्वारा सिंधु जल समझौते पर रोक लगाने पर कहा है कि पानी रोकना युद्ध जैसा ही है।भारत ने पाकिस्तान के X अकाउंट को भी ब्लॉक करवा दिया है।

TTN Desk

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार (22 अप्रैल 2025) को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है. भारत ने 1960 के सिंधु जल संधि को खत्म करने समेत कई ऐसे कदम उठाए हैं, जिसका असर पाकिस्तान के पूरे नागरीक पर पड़ा है. सूत्रों के मुताबिक इस बीच पाकिस्तान ने एयर स्पेस को लेकर बड़ा फैसला लिया है.

O पाकिस्तान ने बंद अपना एयर स्पेस

पाकिस्तान ने भारत से आने-जाने वाली कमर्शियल फ्लाइट्स के लिए अपना एयर स्पेस बंद कर दिया है. पाकिस्तान की शहबाज सरकार के अनुसार अब भारतीय फ्लाइट्स को पाकिस्तानी एयर स्पेस में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. सिंधु जल संधि को निलंबित करने और राजनयिक संबंधों को कम करने के भारत के फैसले से पाकिस्तान परेशान है. पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने गुरुवार (24 अप्रैल 2025) को उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक भी बुलाई.

O पाक ने कहा भारत ने फैसला जल्दबाजी में लिया

पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार ने बुधवार देर रात एक निजी टेलीविजन चैनल से बात करते हुए भारत के एक्शन को जल्दबाजी में लिया गया फैसला बताया था.

O मोदी का विमान नहीं आया पाक एयर स्पेस से

इससे पहले कल पहलगाम हमले के बाद सऊदी अरब से लौटते हुए पीएम मोदी ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है. बुधवार को जेद्दा से तत्काल वापस लौटते समय पीएम नरेंद्र मोदी का विमान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से नहीं गुजरा और उसने दूसरा रास्ता चुना. बता दें, मंगलवार सुबह दिल्ली से जेद्दा जाते समय पीएम का विमान पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र से होकर गुजरा था.अब पाकिस्तान ने भारतीय उड़ानों के लिए अपना एयर स्पेस बंद कर दिया है।

O भारत में पाक का X अकाउंट ब्लॉक

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। IT मंत्रालय ने एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X से कहा कि पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक अकाउंट को भारत में ब्लॉक किया जाए।

X प्लेटफॉर्म ने भारत सरकार की कानूनी मांग पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान सरकार के X अकाउंट को भारत में ब्लॉक कर दिया है। अब यह अकाउंट भारतीय यूज़र्स को नजर नहीं आएगा। स्क्रीन पर एक मैसेज दिखता है – “यह कंटेंट भारत में कानूनी मांग के कारण उपलब्ध नहीं है।” X एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म है, जहां दुनिया के बड़े नेता और सरकारें अपने फैसलों और घोषणाओं को साझा करती हैं। लेकिन अब भारत में पाक सरकार की मौजूदगी यहां खत्म हो चुकी है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

खास रिपोर्ट : हीरे के बाद अब लैब में बना सोना, क्या गिरेंगी कीमतें?

सीतामढ़ी में कांग्रेस की बैठक: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय हों कांग्रेस कार्यकर्ता: जयसिंह अग्रवाल

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

Editors Picks

खास रिपोर्ट : हीरे के बाद अब लैब में बना सोना, क्या गिरेंगी कीमतें?

October 31, 2026

सीतामढ़ी में कांग्रेस की बैठक: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

October 29, 2026

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय हों कांग्रेस कार्यकर्ता: जयसिंह अग्रवाल

October 27, 2026

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

October 25, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.