Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

​कोरबा : 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

November 17, 2026

बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

November 17, 2026

कोरबा : पुराने कार्यस्थल पर लौटकर ताजा हुईं सुनहरी यादें, बालको के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने देखा संयंत्र का आधुनिक स्वरूप

November 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Sunday, November 29
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

जेएनयू छात्रसंघ चुनाव : लेफ्ट का दबदबा बरकरार, एबीवीपी के लिए भी खुशखबरी

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaApril 28, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

OO जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (जेएनयूएसयू) चुनाव 2024-25 में लेफ्ट गठबंधन ने प्रेसिडेंट समेत टॉप के 4 में से 3 पदों पर जीत हासिल कर अपना दबदबा कायम रखा है। वहीं, एबीवीपी ने भी इस बार बड़ी बढ़त हासिल की है। प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट और जनरल सेक्रेटरी के पद लेफ्ट दलों के हिस्से में आए हैं, जबकि जॉइंट सेक्रेटरी पद पर एबीवीपी ने जीत दर्ज की है। जेएनयू छात्रसंघ चुनाव में इसबार राजद का भी दबदबा दिखा है. छात्र राजद के एक्टिविस्ट रविराज ने स्कूल ऑव इंटरनेशनल स्टडीज़ के काउंसलर पद का चुनाव जीता है.

TTN Desk

एआईएसए के नितीश कुमार को प्रेसिडेंट घोषित किया गया, डीएसएफ की मनीषा को वाइस-प्रेसिडेंट चुना गया, डीएसएफ की मुन्तेहा ने महासचिव का पद जीता, और एबीवीपी के वैभव मीना को संयुक्त सचिव चुना गया।

करीब एक दशक में पहली बार, एबीवीपी ने जेएनयूएसयू के सेंट्रल पैनल में वापसी की है, जो 2016 से लगातार वामपंथी संघ का गढ़ रहा है। यह तब हुआ जब यूनाइटेड लेफ्ट – एआईएसए और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने इस साल के चुनाव में अलग-अलग रास्ते अपनाए।

चुनाव में एआईएसए ने डीएसएफ के साथ एक पैनल बनाया, जबकि एसएफआई ने ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन, बिरसा आंबेडकर फुले स्टूडेंट्स एसोसिएशन और प्रोग्रेसिव स्टूडेंट्स एसोसिएशन के साथ गठबंधन किया था। एबीवीपी ने स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ा। 25 अप्रैल को हुए चुनाव में 7,906 पात्र छात्रों में से 5,500 ने मतदान किया था।

O एबीवीपी को भी मिली ऐतिहासिक सफलता

काउंसलर्स के चुनावों में एबीवीपी ने 42 में से 23 सीटें जीतकर इतिहास रच दिया। 1999 के बाद से यह एबीवीपी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में जीत दर्ज की और स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज, इंटरनेशनल स्टडीज और संस्कृत और इंडिक स्टडीज में उल्लेखनीय बढ़त हासिल की।

एबीवीपी के इस प्रदर्शन ने कैंपस की राजनीति में नई ऊर्जा का संचार किया है। नेताओं और समर्थकों ने नतीजों को ‘टर्निंग पॉइंट’ बताया, जिसमें केंद्रीय पैनल में मजबूत प्रदर्शन और स्कूल और केंद्र स्तर पर विस्तार की ओर इशारा किया गया।

जीत के बाद नवनिर्वाचित छात्र नेताओं ने छात्रों के हित और अधिकारों के लिए अपनी काम जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। नवनिर्वाचित प्रेसिडेंट नीतीश कुमार ने छात्रों को आश्वस्त करते हुए कहा, “हम छात्रों और उनके कल्याण के लिए काम करेंगे। हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर छात्र की आवाज सुनी जाए और उसका सम्मान किया जाए।”

वाइस प्रेसिडेंट मनीषा ने जीत का श्रेय यूनिवर्सिटी को देते हुए कहा, “इस जीत का श्रेय यूनिवर्सिटी को जाता है। जेएनयू लाल था और लाल ही रहेगा। हमने हमेशा छात्रों के लिए काम किया और उनकी आवाज उठाई, और हम भविष्य में भी यह काम करते रहेंगे।”

जनरल सेक्रेटरी पद पर जीते मुन्तेहा फातिमा ने कहा, “हम छात्रों के अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे, जैसा कि हमने हमेशा किया है।”

जॉइंट सेक्रेटरी चुने गए वैभव मीणा ने अपनी जीत के महत्व पर विचार करते हुए कहा, “हमने एक दशक के बाद यह जीत हासिल की है और एबीवीपी अगले चुनाव में सभी चार सीटें जीतेगी। यह जीत आगे की सफलताओं के लिए एक कदम है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

खास रिपोर्ट : हीरे के बाद अब लैब में बना सोना, क्या गिरेंगी कीमतें?

सीतामढ़ी में कांग्रेस की बैठक: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय हों कांग्रेस कार्यकर्ता: जयसिंह अग्रवाल

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

Editors Picks

खास रिपोर्ट : हीरे के बाद अब लैब में बना सोना, क्या गिरेंगी कीमतें?

October 31, 2026

सीतामढ़ी में कांग्रेस की बैठक: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

October 29, 2026

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय हों कांग्रेस कार्यकर्ता: जयसिंह अग्रवाल

October 27, 2026

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

October 25, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.