Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

कोरबा : प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे लोग,फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

October 25, 2026

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

October 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Sunday, October 25
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

भूकंप: नेपाल-तिब्बत में 7.1 की तीव्रता से डोली धरती, दिल्ली-UP-बिहार में तेज झटकों से खुली नींद

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaJanuary 7, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

0O देश के कई राज्यों में मंगलवार ( 7 जनवरी) सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए. यूपी, बिहार से लेकर दिल्ली तक लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए. इसका केंद्र नेपाल बॉर्डर के पास तिब्बत बताया जा रहा है, जहां इसकी तीव्रता 7.1 मापी गई है.

TTN Desk

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में सुबह (7 जनवरी) 6:37 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए, जो करीब 15 सेकंड तक रहे. इसके अलावा जलपाईगुड़ी में सुबह 6:35 बजे और उसके कुछ समय बाद कूच बिहार में भी झटके महसूस किए गए. अभी तक किसी तरह के नुकसान या हताहत होने की खबर नहीं है. अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. इसके अलावा बिहार की राजधानी पटना के अलावा कुछ और इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. वहीं, दिल्ली-NCR और UP में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

0 6:40 मिनट पर बिहार में आया भूकंप

बिहार में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई. समस्तीपुर, मोतिहारी में समेत कई इलाकों में सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर भूकंप आया था. जानकारी के अनुसार, करीब 5 सेकेंड तक धरती हिलती रही. भूकंप इतना तेज था कि लोग दहशत की वजह से घरों से बाहर निकलने लगे.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. बिहार में पटना समेत कई जिलों में भी धरती हिली है.मंगलवार सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर लोगों ने झटके महसूस किए. नेपाल और तिब्बत में भी लोगों ने झटके महसूस किए. इसकी तीव्रता 7.1 मापी गई. नेपाल के लोबुचे से 84 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में भूकंप आया, जिसकी गहराई 10 किमी थी.

नेपाल के काठमांडू, धाडिंग, सिंधुपालचौक, कावरे, मकवानपुर और कई अन्य जिलों में झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र नेपाल बताया जा रहा है. भूकंप के झटके आने के बाद लोग अपने घरों से बाहर आ गए. हाल के दिनों में भारत सहित कई देशों में भूकंप की घटनाओं में काफी वृद्धि हुई है.

पृथ्वी सात टेक्टोनिक प्लेटों से बनी है. ये प्लेटें लगातार अपनी जगह पर घूमती रहती हैं. हालांकि, कभी-कभी उनके बीच टकराव या घर्षण होता है. यही कारण है कि हमें भूकंप का अनुभव होता है.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

Editors Picks

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

October 23, 2026

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

October 22, 2026

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

October 8, 2026

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

October 8, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.