Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

कोरबा : सुखद खबर- पटेल पारा निवासी लापता महिला श्रीमती भारती रोचवानी सकुशल मिलीं

November 12, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा: पटेल पारा निवासी 52 वर्षीय महिला लापता, परिजनों ने तलाश में आमजन से की सहयोग की अपील

November 12, 2026

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026: बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला तृतीय पुरस्कार

November 6, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Friday, November 13
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»देश

बड़ी राहत: कमर्शियल गैस का कोटा 20% बढ़ा,होटल-रेस्टोरेंट को मिलेगी प्राथमिकता

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaMarch 22, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

00 मिडिल ईस्ट के तनाव के बाद बिगड़ी थी सप्लाई चेन

00 23 मार्च से राज्यों को मिलेगा 50% आवंटन

00 प्रवासी मजदूरों के लिए 5kg सिलेंडर का इंतजाम

TTN डेस्क

नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से मिडिल ईस्ट (खाड़ी देशों) में जारी युद्ध की वजह से गहराए एलपीजी (LPG) संकट के बीच केंद्र सरकार ने व्यावसायिक क्षेत्र के लिए राहत का पिटारा खोल दिया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्यों को मिलने वाले कमर्शियल गैस के कोटे में 20% की बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही अब कुल आवंटन संकट से पहले के स्तर (प्री-क्राइसिस लेवल) के 50% तक पहुँच जाएगा।

0 23 मार्च से लागू होगी नई व्यवस्था

मंत्रालय के सचिव डॉ. नीरज मित्तल ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर इस नई व्यवस्था की जानकारी दी है। यह आदेश आगामी 23 मार्च 2026 से प्रभावी होगा। सरकार की इस पहल से होटल, रेस्टोरेंट और फूड इंडस्ट्री को बड़ी संजीवनी मिलेगी, जो गैस की किल्लत और ऊंचे दामों से जूझ रहे थे।

0 इन सेक्टर्स को मिलेगी ‘फर्स्ट प्रायोरिटी’

सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बढ़ी हुई सप्लाई का लाभ
सबसे पहले उन क्षेत्रों को दिया जाए जो सीधे तौर पर आम जनता के भोजन और रोजगार से जुड़े हैं। इनमें शामिल हैं:

* खान-पान: होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट और इंडस्ट्रियल कैंटीन।
* फूड प्रोसेसिंग: डेयरी यूनिट्स और खाद्य प्रसंस्करण केंद्र।
* जन कल्याण: सामुदायिक रसोई (कम्युनिटी किचन) और सरकारी सब्सिडी वाले आउटलेट्स।

0 मजदूरों और प्रवासियों का रखा ख्याल

आदेश में विशेष रूप से प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर प्राथमिकता से उपलब्ध कराने को कहा गया है। इससे बाहर रहकर काम करने वाले श्रमिकों को खाना बनाने के लिए ईंधन की समस्या नहीं होगी।

0 आखिर क्यों पैदा हुआ संकट?

दरअसल, अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़े युद्ध (ऑपरेशन एपिक फ्यूरी) ने वैश्विक सप्लाई चेन को हिलाकर रख दिया है। 28 फरवरी को ईरान पर हुए हमले के बाद ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ (Hormuz Strait) में भारी तनाव है।

* भारत की निर्भरता: भारत अपनी जरूरत का 60% से ज्यादा गैस आयात करता है और इसका 80-85% हिस्सा इसी समुद्री रास्ते से आता है।

* घरेलू गैस को प्राथमिकता: संकट शुरू होते ही सरकार ने घरेलू रसोई गैस की सप्लाई को प्राथमिकता दी थी, जिससे कमर्शियल सप्लाई में भारी कटौती करनी पड़ी थी।

00 अफवाहों से बचें, स्थिति में हो रहा सुधार

मंत्रालय का कहना है कि घरेलू उत्पादन बढ़ाने और वैकल्पिक रास्तों से गैस के जहाजों के पहुँचने से स्थिति धीरे-धीरे सुधर रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे गैस की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें और कालाबाजारी रोकने में सहयोग करें।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

खास रिपोर्ट : हीरे के बाद अब लैब में बना सोना, क्या गिरेंगी कीमतें?

सीतामढ़ी में कांग्रेस की बैठक: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय हों कांग्रेस कार्यकर्ता: जयसिंह अग्रवाल

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

Editors Picks

खास रिपोर्ट : हीरे के बाद अब लैब में बना सोना, क्या गिरेंगी कीमतें?

October 31, 2026

सीतामढ़ी में कांग्रेस की बैठक: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

October 29, 2026

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय हों कांग्रेस कार्यकर्ता: जयसिंह अग्रवाल

October 27, 2026

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

October 25, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.