Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

​कोरबा : 18 नवम्बर को सजेगी कविता की महफिल, देशभर के कवि सुनाएंगे हास्य-व्यंग्य और गीत

November 17, 2026

बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव

November 17, 2026

कोरबा : पुराने कार्यस्थल पर लौटकर ताजा हुईं सुनहरी यादें, बालको के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने देखा संयंत्र का आधुनिक स्वरूप

November 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Friday, November 27
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

डिप्टी सीएम बनते ही पवार को मिली बड़ी राहत,रिलीज होगी एक हजार करोड़ से अधिक की जप्त संपत्ति,ट्रिब्यूनल ने कहा कोई गैरकानूनी हेर फेर नहीं

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaDecember 7, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

TTN Desk

मुंबई: एनसीपी के राष्ट्रीय प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को बहुत बड़ी राहत मिली है। दिलचस्प बात यह है कि कल उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद शुक्रवार को उन्हें आयकर विभाग से गुड न्यूज मिली है। आयकर विभाग ने अजित पवार की जब्त की गई संपत्ति को रिलीज कर दिया है। दिल्ली में बेनामी ट्रिब्यूनल कोर्ट के आदेश पर संपत्ति जारी की गई है। अजित पवार के बेटे पार्थ पवार और पत्नी सुमित्रा पवार की भी संपत्ति आयकर विभाग ने जब्त कर ली थी। अब संपत्ति अदालत के आदेश के अनुसार रिलीज कर दी गई है और जल्द ही अजित पवार के परिवार को सौंप दी जाएगी। दरअसल 7 अक्टूबर 2021 में अजित पवार की कई संपत्तियों पर आयकर विभाग ने छापा मारकर उन्हें जब्त कर लिया था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली के आयकर विभाग ट्रिब्यूनल ने पवार की 1 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति को फ्री कर दिया है।

7 अक्टूबर 2021 में छापेमारी के दौरान IT डिपार्टमेंट ने इन संपत्तियों को जब्त किया था। इसमें अजित की पत्नी सुनेत्रा पवार और बेटे पार्थ पवार की भी संपत्तियां हैं।

O गैरकानूनी हेर फेर नहीं :ट्रिब्यूनल

ट्रिब्यूनल ने संपत्तियां मुक्त करने का आदेश सुनाते हुए कहा- संपत्तियों को लेकर कोई गैरकानूनी हेरफेर होने का सबूत IT डिपार्टमेंट पेश नहीं कर पाया है। बेनामी लेन-देन की बात भी स्पष्ट नहीं हो पाई है। सभी ट्रांजेक्शन बैंकिंग सिस्टम के जरिए हुए हैं।

O आयकर विभाग ने लगाई थी आपत्ति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रिब्यूनल अपना रुख पहले ही स्पष्ट कर चुका था, लेकिन 5 नवंबर 2024 को IT डिपार्मेंट ने फिर से याचिका लगाकर पुनर्विचार की अपील की थी। कोर्ट ने IT की पुनर्विचार वाली अपील भी खारिज कर दी है।

O संपत्तियां पवार के नाम नहीं

IT डिपार्टमेंट ने बेनामी संपत्ति रोकथाम अधिनियम के तहत मुंबई में अजित पवार और उनके करीबियों के घरों और ऑफिस की तलाशी ली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी संपत्तियां सीधे अजित पवार के नाम पर रजिस्टर्ड नहीं थी।

O ये संपत्तियां सीज हुई थीं

400 करोड़ से ज्यादा मार्केट वैल्यू की जरंदेश्वर शुगर फैक्ट्री।

साउथ दिल्ली में स्थित 20 करोड़ रुपए का फ्लैट।

पार्थ पवार का निर्मल ऑफिस। इसकी कीमत 25 करोड़ रुपए थी।

‘गोवा में 250 करोड़ रुपए का ‘निलय’ रिसॉर्ट।

पुणे, मुंबई समेत महाराष्ट्र की 27 अलग-अलग जगहों की जमीन।

O चुनावी हलफनामे में अजित पवार की 124 करोड़ रुपए की नेटवर्थ

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग को सौंपे हलफनामे में अजित पवार ने अपनी नेटवर्थ 124 करोड़ रुपए बताई थी।
अजित ने बताया था कि उनके परिवार के पास कुल कैश 14.12 लाख रुपये है। वहीं तमाम बैंकों के अकाउंट्स में 6.81 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जमा है।
अजित पवार 3 ट्रेलर, टोयोटा कैमरी, होंडा सीआरवी और एक ट्रैक्टर है। इन सबकी कीमत करीब 75 लाख रुपए है। वहीं पत्नी सुनेत्रा पवार के पास 10 लाख रुपए की गाड़ी है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

खास रिपोर्ट : हीरे के बाद अब लैब में बना सोना, क्या गिरेंगी कीमतें?

सीतामढ़ी में कांग्रेस की बैठक: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय हों कांग्रेस कार्यकर्ता: जयसिंह अग्रवाल

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

Editors Picks

खास रिपोर्ट : हीरे के बाद अब लैब में बना सोना, क्या गिरेंगी कीमतें?

October 31, 2026

सीतामढ़ी में कांग्रेस की बैठक: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

October 29, 2026

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय हों कांग्रेस कार्यकर्ता: जयसिंह अग्रवाल

October 27, 2026

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

October 25, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.