Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

October 23, 2026

देखें वीडियो…कोरबा : बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म,फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,लोगों का फूटा गुस्सा

October 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Saturday, October 24
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Featured

भारत में रूस की कोरोना वैक्सीन पर क्लीनिकल ट्रायल

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaOctober 6, 2020
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

 

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की एक विशेषज्ञ समिति ने डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज से भारत में रूसी कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक-5 के दूसरे और तीसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल करने के लिए संशोधित आवेदन देने को कहा है। हैदराबाद स्थित दवा कंपनी ने स्पुतनिक-5 के तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल की अनुमति के लिए पिछले सप्ताह के आखिर में भारतीय दवा महानियंत्रक (डीसीजीआइ) के यहां आवेदन किया था।

कोरोना महामारी पर सीडीएससीओ की विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) की सोमवार को हुई बैठक में डॉ. रेड्डीज के आवेदन पर विस्तार से चर्चा हुई। समिति ने कंपनी से संशोधित आवेदन करने को कहा है, जिसमें उसे यह बताना है कि दूसरे और तीसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल संयुक्त रूप किया जाना है। सूत्रों ने बताया कि कंपनी से कुछ अन्य जानकारियां भी मांगी गई हैं। वहीं, दवा निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने सोमवार को एलान किया कि वह अपनी कोरोना वैक्सीन की प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ाने और उसे लंबे समय तक बरकरार रखने के लिए उसमें अलहाइड्रोक्सीक्वीम-दो का इस्तेमाल करेगी। अमेरिका के कैंसस स्थित वैक्सीन निर्माता कंपनी वायरो वैक्स अलहाइड्रोक्सीक्वीम-दो का उत्पादन करती है। भारत बायोटेक की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि इस तकनीक का इस्तेमाल करने के लिए उसने वायरो वैक्स एलएलसी के साथ करार किया है। अलहाइड्रोक्सीक्वीम-दो एक सहायक पदार्थ है, जो टीके की दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से उसमें जोड़ा जाता है। कोवैक्सीन में इस सहायक पदार्थ को जोडऩे से न सिर्फ उसकी प्रतिरक्षा प्रोत्साहित होगी बल्कि लंबे समय तक बनी भी रहेगी। भारत बायोटेक अपनी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन के दूसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल कर रही है।

कोवैक्सीन एक निष्क्रिय वैक्सीन है, जिसे पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआइवी) में सार्स-कोव-2 यानी कोरोना वायरस से निकाला गया है। कंपनी ने कहा है कि इस निष्क्रिय वैक्सीन में वायरो वैक्स के सहायक घटक अलहाइड्रोक्सीक्वीम को मिलाया जाएगा तब वह सही मायने में वैक्सीन या टीका बनेगा। भारत बायोटेक के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक कृष्ण इला ने कहा कि वायरो वैक्स के साथ हमारी साझेदारी सुरक्षित व प्रभावकारी और दीर्घकालिक प्रतिरक्षा क्षमता वाली वैक्सीन विकसित करने की दिशा में भारत बायोटेक के अथक प्रयास का नतीजा है। वायरो वैक्स के संस्थापक सुनील डेविड ने कहा कि भारत बायोटेक के साथ साझेदारी कर कंपनी को खुशी हो रही है। यह राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान की मदद से संभव हो पाया है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

Editors Picks

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

October 23, 2026

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

October 22, 2026

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

October 8, 2026

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

October 8, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.