Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

October 23, 2026

देखें वीडियो…कोरबा : बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म,फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,लोगों का फूटा गुस्सा

October 23, 2026

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

October 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Friday, October 23
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»देश

दिल्ली ब्लास्ट से पहले : जम्मू-कश्मीर और हरियाणा पुलिस की बड़ी कामयाबी: बड़ा आतंकी मॉड्यूल ध्वस्त, 2900 Kg विस्फोटक जब्त

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaNovember 11, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

00 2 डॉक्टर और एक की गर्लफ्रेंड लेडी डॉक्टर भी गिरफ्तार

TTN डेस्क

फरीदाबाद। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में एक बड़ा अंतर-राज्यीय आतंकी मॉड्यूल ध्वस्त किया गया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में प्रतिबंधित संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) और अंसर गजवात-उल-हिंद (AGuH) से जुड़े दो डॉक्टरों सहित कई लोगों को गिरफ्तार किया है। फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि पिछले करीब 15 दिनों से दोनों राज्यों की पुलिस एंटी टेरर मॉड्यूल के तहत जॉइंट ऑपरेशन चला रही थी, जो अभी भी जारी है।

0 फरीदाबाद से गिरफ्तारी और पहला छापा

संयुक्त टीम ने फरीदाबाद से एक एक्टिविस्ट डॉ. मुजम्मिल शकील को पकड़ा, जिसके बाद रविवार को उसके कमरे में रेड की गई। मुजम्मिल मूल रूप से पुलवामा के कोइल का रहने वाला है और फरीदाबाद के अलफलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ता था।

0 भारी मात्रा में हथियार और IED सामग्री जब्त

मुजम्मिल के कमरे से मौके पर भारी मात्रा में सामान बरामद हुआ। इसमें 360 किलोग्राम विस्फोटक (संदिग्ध अमोनियम नाइट्रेट), एक असॉल्ट राइफल, 3 मैगज़ीन, 83 कारतूस, एक पिस्तौल और उसके 8 राउंड कारतूस, 20 टाइमर और बैटरी समेत अन्य सामान शामिल है।

0 लखनऊ से लेडी डॉक्टर की गिरफ्तारी

कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लखनऊ से डॉ. शाहीन शाहिद को गिरफ्तार किया, जो मुजम्मिल की कथित गर्लफ्रेंड है। मुजम्मिल उसकी कार का इस्तेमाल करता था।

0 शाहीन की कार से AK-47 बरामद

सोमवार को डॉ. शाहीन की कार से कश्मीर में एक AK-47 राइफल और ज़िंदा कारतूस तथा अन्य संदिग्ध सामग्री जब्त की गई। जम्मू कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तार आतंकवादियों के कब्जे से अब तक फरीदाबाद से लखनऊ तक के अभियान में कुल 2900 किलोग्राम IED बनाने की सामग्री बरामद की जा चुकी है।

0 सहारनपुर से पहले की एक डॉक्टर की गिरफ्तारी

इस ऑपरेशन से पहले, 7 नवंबर को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने

सहारनपुर (यूपी) से डॉ. आदिल अहमद को गिरफ्तार किया था। वह अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) में प्रैक्टिस करता था और 2024 में इस्तीफा देकर सहारनपुर आ गया था। पुलिस ने बताया कि ये आरोपी विदेशी हैंडलर्स के निर्देश पर काम कर रहे थे और सोशल मीडिया व एनक्रिप्टेड चैनलों के जरिए आतंकी गतिविधियों को अंजाम देते थे।
फिलहाल, ऑपरेशन जारी है और राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस द्वारा अधिक डिटेल्स साझा नहीं की गई हैं।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

Editors Picks

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

October 23, 2026

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

October 22, 2026

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

October 8, 2026

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

October 8, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.