

00 IAS बनने छोड़ दिया 18 लाख सालाना की नौकरी
TTN डेस्क
छत्तीसगढ़ के भाटापारा के रहने वाले 23 वर्षीय योगेश साहू ने ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ (KBC 18) शो में शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 लाख रुपये जीत लिए हैं।उनके पिता एक ड्राइवर है और अपने पिता के संघर्ष को देख कर ही योगेश ने IAS बनने का लक्ष्य रखा है।उन्होंने बताया कि उनके पिता को उन्होंने साहेब के लिए कार का दरवाजा खोल सलाम ठोंकते देखा है।गरीबी के बावजूद उन्होंने हमेशा मेरी पढ़ाई के लिए हामी भरी।यही नहीं कोचिंग और IIT में सिलेक्शन के बाद भी फीस जमा करने में भी मददगार आ गये।ये प्रभु कृपा और सहयोग करने वालों की नेकदिली भी है।
0 योगेश साहू की खास बातें
परिवार की पृष्ठभूमि: योगेश के पिता एक ड्राइवर हैं। वे महीने के करीब 20,000 रुपये कमाते हैं।
शैक्षणिक योग्यता: योगेश ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की है। वे अपनी कक्षा और संस्थान के टॉपर रहे हैं।
बड़ा फैसला: योगेश ने यूपीएससी (UPSC) परीक्षा पास कर आईएएस (IAS) अफसर बनने का सपना देखा है। इस सपने के लिए उन्होंने 18 लाख रुपये सालाना (18 LPA) का शानदार जॉब ऑफर ठुकरा दिया था।योगेश ने बताया कि उन्होंने अपने पिता से कहा था कि नौकरी करने से परिवार की आर्थिक स्थिति सुधर सकती है और उनके पिता जल्दी रिटायर हो सकते हैं लेकिन इससे उनका IAS बनने का सपना पीछे छूट सकता है. पिता ने बेटे की बात समझी और उन्हें UPSC की तैयारी जारी रखने के लिए कहा.
केबीसी का सफर 50 लाख का सवाल: शो के दौरान योगेश ने अपनी सूझबूझ से खेलते हुए 50 लाख रुपये के सवाल का सही जवाब दिया। इसके लिए उन्होंने अपनी आखिरी लाइफलाइन ‘संकेत सूचक’ का इस्तेमाल किया था।
गेम क्विट किया: 50 लाख जीतने के बाद उनके सामने 1 करोड़ रुपये का सवाल आया। कोई जोखिम न लेते हुए योगेश ने 50 लाख रुपये की राशि के साथ गेम को वहीं छोड़ (क्विट) दिया।
योगेश का उद्देश्य: योगेश का कहना है कि केबीसी से जीती गई यह राशि उनके परिवार के आर्थिक बोझ को कम करने में मदद करेगी।

