Author: Nishant Manoj Sharma
TTN ट्रंप ने मोदी से फोन पर बात की और घोषणा की कि US अब भारत से आयात पर रिसिप्रोकल टैरिफ 25% से घटाकर 18% कर देगा – वो भी तुरंत प्रभाव से! इसके बदले भारत ने रूसी क्रूड ऑयल की खरीदारी रोकने का वादा किया है और अमेरिकी सामान (ऊर्जा, टेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर आदि) पर ज्यादा खरीदारी करेगा – $500 बिलियन से ज्यादा! भारत ने अमेरिकी सामानों पर अपने टैरिफ और बैरियर्स को जीरो करने की दिशा में भी कदम बढ़ाए हैं। दोस्तों, ये ट्रेड डील भारत के एक्सपोर्टर्स के लिए बहुत अच्छी खबर है! 💪🇮🇳
TTN डेस्क कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक रहा। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कर-कमलों से भाजपा के नवीन जिला कार्यालय ‘अटल स्मृति भवन’ का भूमिपूजन एवं शिलान्यास भव्य समारोह में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि यह भवन जिले में संगठन की मजबूती और अंत्योदय के संकल्प को नया विस्तार देगा। 0 कार्यकर्ताओं के अंशदान से बनेगा भव्य भवन: मुख्यमंत्री समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि ऊर्जानगरी कोरबा में बनने जा रहा यह विशाल कार्यालय हजारों कार्यकर्ताओं…
TTN डेस्क कोरबा। पं. रविशंकर शुक्ल नगर स्थित श्री कपिलेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में जन-कल्याण और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार हेतु रुद्र महायज्ञ एवं शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। कपिलेश्वर नाथ महिला मंडल सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान 02 फरवरी से 10 फरवरी 2026 तक संपन्न होगा। 0 अयोध्या के संत करेंगे कथा रसपान इस नौ दिवसीय आयोजन में अयोध्या से पधारे सुप्रसिद्ध संत पं. श्री हनुमान दास जी महाराज द्वारा शिव महापुराण की महिमा का बखान किया जाएगा। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में धार्मिक संस्कारों का बीजारोपण और आध्यात्मिक…
II मनोज यू शर्मा Il कोरबा। तेल से लेकर धातु तक के विशाल कारोबार का संचालन करने वाले अनिल अग्रवाल के समूह ‘वेदांता लिमिटेड’ ने अपने कारोबार को अलग-अलग हिस्सों में बांटने (विविलय) की तैयारी पूरी कर ली है। भारत एल्युमीनियम कंपनी (BALCO) की मूल कंपनी वेदांता का लक्ष्य आगामी मई के मध्य तक अपनी चार नई डीमर्ज्ड इकाइयों को भारतीय स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध करना है। 0 1 अप्रैल से प्रभावी होगा नया ढांचा वेदांता लिमिटेड के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) अजय गोयल ने एक प्रमुख बिजनेस न्यूज प्लेटफॉर्म से चर्चा में स्पष्ट किया कि कंपनी 1 अप्रैल से…
TTN डेस्क महासमुंद/रायपुर:छत्तीसगढ़ की महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने नशे के अंतरराष्ट्रीय सौदागरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने 7 से 29 जनवरी के बीच कुल 8 अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 7.86 करोड़ रुपये मूल्य का गांजा और नशीली सिरप बरामद की है। इस गिरोह का जाल ओडिशा से लेकर महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ तक फैला हुआ था। 0 करोड़ों का गांजा जप्त और नामी यूट्यूबर गिरफ्तार इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने 27 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा है। इनमें सबसे चौंकाने…
00 तेजस बाबरिया ने पीएम को भेजा था “हर घर खुद की बिजली,हर घर खुद की सब्जी” का प्रस्ताव ,हुई सराहना TTN डेस्क रायपुर।छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल (CSEB) के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘रजत जयंती वर्ष’ के अंतर्गत आज सारागांव उप-केंद्र में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में न केवल विभाग की उपलब्धियों को साझा किया गया, बल्कि जागरूक उपभोक्ताओं का सम्मान कर उन्हें भविष्य के लिए प्रोत्साहित भी किया गया। 0 ईमानदार उपभोक्ताओं का सम्मान कार्यक्रम के दौरान उन उपभोक्ताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने पिछले दो…
TTN डेस्क कोरबा । जिले के दर्री थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। आशा नगर लाटा में एक पत्नी ने ही अपने बेबस और लाचार पति के भरोसे का कत्ल कर दिया। पिछले डेढ़ साल से लकवा और टीबी जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे अरुण सिंह (38) को उसकी पत्नी बंटी देवी ने कीटनाशक पिलाकर मौत के घाट उतार दिया। 0 साजिश: फूलों के बहाने मंगवाया काल घटना की पटकथा 27 जनवरी की सुबह लिखी गई। आरोपी महिला ने अपने ही बेटे से यह कहकर कीटनाशक मंगवाया कि उसे फूलों के पौधों पर…
TTN डेस्क रायपुर। राजधानी के देवेंद्र नगर स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर में रविवार, 1 फरवरी को भक्ति और उत्साह का संगम देखने को मिलेगा। BAPS रायपुर सत्संग मंडल द्वारा परम पूज्य महंत स्वामी महाराज के 92वें जन्म जयंती महोत्सव एवं माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर भव्य महापूजा और विशेष सभा का आयोजन किया गया है। 0 विद्यार्थियों की सफलता के लिए विशेष महापूजा बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर, मंदिर प्रबंधन द्वारा कक्षा 10वीं, 12वीं और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए सुबह 8:30 बजे विशिष्ट महापूजा आयोजित की जाएगी। इस पूजा का मुख्य उद्देश्य छात्रों को…
TTN डेस्क बेंगलुरु, 30 जनवरी 2026: प्रसिद्ध रियल एस्टेट कंपनी कॉन्फिडेंट ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन डॉ. रॉय चिरियानकंदाथ जोसेफ (सी.जे. रॉय) ने शुक्रवार को बेंगलुरु के अपने लैंगफोर्ड रोड स्थित ऑफिस में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वे 57 वर्ष के थे। पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है, जिसमें उन्होंने अपनी लाइसेंसीड बंदूक से खुद को गोली मारी। घटना के समय उनके ऑफिस में आयकर विभाग की छापेमारी चल रही थी। सूत्रों के अनुसार, आयकर अधिकारियों की मौजूदगी में यह घटना हुई। रॉय को गोली लगने के बाद नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें…
फोटो; प्रतीकात्मक TTN डेस्क कोरबा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ में इस वर्ष दशकों पुरानी एक परंपरा टूट गई। 30 जनवरी को राज्यभर में शराब की दुकानें सामान्य दिनों की तरह खुली रहीं। विष्णुदेव साय सरकार के कार्यकाल में यह पहला मौका है जब गांधी जी की शहादत के दिन ‘शुष्क दिवस’ (Dry Day) घोषित नहीं किया गया, जिसे लेकर अब सियासी गलियारों और सामाजिक हलकों में तीखी बहस छिड़ गई है। 0 राजस्व की होड़ में नैतिकता पीछे? आमतौर पर 30 जनवरी को गांधी जी के संयम और नशामुक्ति के सिद्धांतों के सम्मान में प्रशासनिक आदेश के…
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : manoj.sharma191965@gmail.com
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
