TTN डेस्क
कोरबा। शहर के व्यस्ततम ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के नीचे आज सोमवार की दोपहर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ चबूतरे पर सो रहे राजेश महाराज नामक हमाल की भरत ने लाठी से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई।
0 सुबह हुआ था विवाद, दोपहर में वारदात
कोतवाली टीआई एम. बी. पटेल ने बताया कि मृतक और उसके साथ रहने वाला एक अन्य हमाल भरत (दोनों खानाबदोश व नशेड़ी प्रवृत्ति के) के बीच सुबह किसी बात पर मारपीट हुई थी, जिसे स्थानीय लोगों ने शांत करा दिया था। लेकिन दोपहर में मौका पाकर आरोपी ने सोते हुए राजेश पर जानलेवा हमला कर दिया और फरार हो गया।
0 पुलिस कार्रवाई जारी

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुँची। मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस टीम आरोपी की तलाश शुरू की और उसे गिरफ्तार कर लिया।चौंकाने वाला यह है कि सुबह से भरत नशे में था और अपने कपड़े उतार घूम रहा था तब उसे राजेश ने ऐसा न करने को बोल पीट दिया।इसी बात से नाराज़ भरत ने दोपहर को जब ओवरब्रिज के प्लिंथ पर राजेश सोया था तब उस पर लाठी से ताबड़तोड़ कई वार कर मौत के घाट उतार दिया।ये दोनों ही घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।जिसका फुटेज अब वायरल है।



