Author: Nishant Manoj Sharma
TTN डेस्क कोरबा / जांजगीर-चांपा। गट्टानी होंडा जांजगीर ने ऑटोमोबाइल क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। नई दिल्ली में आयोजित भव्य वार्षिक समारोह में गट्टानी होंडा ने संपूर्ण मध्य भारत (छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) में रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान (Top Position) का प्रतिष्ठित पुरस्कार अपने नाम किया है। जांजगीर-चांपा जैसे उभरते शहर के लिए यह असाधारण उपलब्धि केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि संपूर्ण टीम की कड़ी मेहनत, ग्राहकों के अटूट विश्वास और क्षेत्रवासियों के सहयोग का परिणाम है। गट्टानी होंडा परिवार ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सभी ग्राहकों एवं शुभचिंतकों का हृदय से…
TTN डेस्क कोरबा। पाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुदूर वनांचल ग्राम पंचायत ईरफ के ग्राम हर्राडीह में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात अज्ञात बदमाशों ने एक दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात आरोपियों ने एक दंपति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया, वहीं उसी इलाके में रहने वाली एक एकाकी वृद्धा की निर्मम हत्या कर दी। दोनों वारदातों के पीछे का कारण फिलहाल अज्ञात है। मिली जानकारी के अनुसार, चैतमा पुलिस चौकी में रविवार सुबह बजरंग धनुहार ने सूचना दी कि शनिवार रात उसके मामा चैतराम और मामी…
00 राष्ट्रीय कैरम व शतरंज स्पर्धा के लिए छत्तीसगढ़ पावर कंपनीज़ की टीम घोषित TTN डेस्क रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ की अंतर-क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता के पुरुष टीम वर्ग में रायपुर सेंट्रल चैंपियन व दुर्ग रीजन उपविजेता रहा। वहीं महिला टीम वर्ग में कोरबा वेस्ट ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि रायपुर सेंट्रल उपविजेता रहा। जगदलपुर में आयोजित अंतर-क्षेत्रीय कैरम प्रतियोगिता के महिला एकल वर्ग में रायपुर (सेंट्रल) की कंचन महेश ठाकुर विजेता तथा नमिता जैन उपविजेता रहीं। महिला युगल में भी कंचन व नमिता की जोड़ी ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि दुर्ग की शकुंतला कारक व अनीता रोही…
00 इसरो के पूर्व अध्यक्ष एस. सोमनाथ और पूर्व शिक्षा सचिव सहित प्रमुख विशेषज्ञ शामिल; पारदर्शी परीक्षा प्रणाली पर रहेगा जोर TTN डेस्क नई दिल्ली। देश की परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी, विश्वसनीय और तकनीक-आधारित बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकनी के नेतृत्व में एक उच्च-स्तरीय कार्य बल (टास्क फोर्स) के गठन की घोषणा की। यह समिति राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं में व्यापक सुधारों के लिए सुझाव और रणनीति तैयार करेगी। 0 दिग्गज विशेषज्ञ होंगे…
00 मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल ने दिया ट्री गार्ड का सहयोग, पौधों के संरक्षण का लिया गया संकल्प TTN डेस्क कटघोरा। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ हनुमानगढ़ी स्वच्छता समिति, मारवाड़ी युवा मंच एवं नवचेतना शाखा कटघोरा के संयुक्त तत्वावधान में चकचकवा पहाड़ स्थित हनुमानगढ़ी परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान फलदार एवं छायादार 51 पौधों का रोपण कर उनके नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कटघोरा के अध्यक्ष राज जायसवाल उपस्थित रहे। उन्होंने पौधों को सुरक्षित रखने के लिए ट्री गार्ड उपलब्ध कराने…
TTN डेस्क कोरबा। भारतीय जनता पार्टी, शक्ति केंद्र-पोड़ीबाहर के तत्वावधान में रविवार को एस.एल.आर. सेंटर (मणिकंचन सेंटर) में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। उपस्थित भाजपाइयों ने देश की रक्षा में प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों के साहस और बलिदान को नमन किया। इसके पश्चात सभी ने प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना…
00 ‘कैच द रेन’ की राष्ट्रीय सफलता पर बोलीं महापौर संजू देवी राजपूत: “मंत्री लखन लाल देवांगन व उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन और जनभागीदारी से मिली कोरबा को पहचान” 00 पीएम मोदी द्वारा ‘मन की बात’ में प्रशंसा के बाद महापौर ने निगम टीम, पार्षदों और शहरवासियों को दी बधाई; 95 बंद बोरवेलों को रीचार्ज पॉइंट बनाने की योजना पर तेज़ी से काम जारी TTN डेस्क कोरबा। जल संवर्धन और वर्षा जल सहेजन की दिशा में कोरबा नगर पालिक निगम और जिला प्रशासन के नवाचारों को देश स्तर पर ऐतिहासिक पहचान मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने चर्चित…
TTN डेस्क कोरबा। जिले में एसईसीएल के प्रतिष्ठानों और सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए नकाबपोश बदमाशों ने शनिवार की देर रात बलगी विद्युत सब-स्टेशन में डकैती की दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। हथियारों से लैस 15 से 20 डकैतों ने ऑन-ड्यूटी सुरक्षा गार्ड को लहूलुहान कर दिया और सब-स्टेशन से चोरी का सामान समेटकर आसानी से फरार हो गए। 0 11:10 बजे बोला धावा, ताबड़तोड़ हमला घायल सुरक्षा गार्ड संजय कुमार ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि शनिवार रात करीब 11:10 बजे वे सब-स्टेशन परिसर में अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। उसी दौरान 15 से 20 की संख्या में…
TTN डेस्क कोरबा। गोकुल नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को भगवान श्री जगन्नाथ की बहुड़ा यात्रा (वापसी रथयात्रा) श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। शाम 4 बजे अस्थायी मौसी के घर (एमआईजी-30) से बैंड-बाजों और जय जगन्नाथ के उद्घोष के बीच रथयात्रा प्रारंभ हुई। रथयात्रा कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से होकर निकली, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। महिला, पुरुष और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु रथयात्रा में शामिल हुए और…
फोटो सांकेतिक (AI निर्मित) 00 सब-स्टेशन के पीछे खेत में काम के दौरान हुआ हादसा; बहोरन, लक्ष्मी चंद और श्याम साहू की गई जान TTN डेस्क कटघोरा/छुरी। शनिवार को कटघोरा थाना अंतर्गत छुरी का सलोरा बकरा बाजार इलाका भीषण हादसे का गवाह बना, जहां प्रकृति के प्रकोप ने तीन परिवारों की खुशियां पल भर में छीन लीं। खेत में धान रोपाई का काम कर रहे तीन मजदूरों पर अचानक आकाशीय बिजली टूट पड़ी, जिससे तीनों की मौके पर ही जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सब-स्टेशन के पीछे स्थित खेत में करीब 25 से 30 ग्रामीण रोज की तरह धान…
Contact us
Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]
Manoj Sharma
Editor-in-Chief
Nishant Sharma
Executive Editor
