00 मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल ने दिया ट्री गार्ड का सहयोग, पौधों के संरक्षण का लिया गया संकल्प
TTN डेस्क
कटघोरा। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ हनुमानगढ़ी स्वच्छता समिति, मारवाड़ी युवा मंच एवं नवचेतना शाखा कटघोरा के संयुक्त तत्वावधान में चकचकवा पहाड़ स्थित हनुमानगढ़ी परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान फलदार एवं छायादार 51 पौधों का रोपण कर उनके नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कटघोरा के अध्यक्ष राज जायसवाल उपस्थित रहे। उन्होंने पौधों को सुरक्षित रखने के लिए ट्री गार्ड उपलब्ध कराने का सहयोग प्रदान किया। आयोजकों ने उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पौधों का समुचित संरक्षण ही वृक्षारोपण की वास्तविक सफलता है।






इस अवसर पर हनुमानगढ़ी स्वच्छता समिति से नवीन गोयल, अनिल आसनानी, रामायण जायसवाल, सिरस पाल सिंह कंवर, चित्रपाल सिंह कंवर, गौरव सोनी व यज्ञ डिक्सेना तथा मारवाड़ी युवा मंच व नवचेतना शाखा से संरक्षक अजय गर्ग, प्रांतीय संयोजक पीयूष अग्रवाल, अध्यक्ष प्रियंका बंसल, सचिव मीतू गर्ग, पिंकी गर्ग, रेखा बंसल, एकता सिंघल, प्रियंका बंसल (सुदामा), पूजा सिंघल, सोनम अग्रवाल व आंचल सिंघल उपस्थित थीं।
साथ ही स्थानीय नागरिकों में राजीव लखनपाल, अनिल नागवानी, जीतू बहरानी, राजेश दुहलानी, रवि आहूजा, सुधीर पाण्डे, बी.बी. जायसवाल, संदीप उपाध्याय, शिवम् उपाध्याय एवं मंदिर के पुजारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


