Home Breaking News TTN एक्सक्लूसिव…पीएम 30 को बिलासपुर में : सीपत,कोरबा में नए प्लांट का...

TTN एक्सक्लूसिव…पीएम 30 को बिलासपुर में : सीपत,कोरबा में नए प्लांट का कार्यारंभ करेंगे, सिटी गैस नेटवर्क का शिलान्यास,रायपुर अभनपुर मेमू की शुरुआत


0O पीएम नरेंद्र मोदी देंगे अनेक विकास योजनाओं की सौगात
OO जानिए विस्तार से बिलासपुर में पीएम मोदी किन विकास योजनाओं का करेंगे शुभारंभ…

TTN Desk

पीएम नरेंद्र मोदी 30 मार्च को दोपहर 12 :30 बजे मोहभट्ठा बिलासपुर में एक विशाल सभा को संबोधित करेंगे।इस मौके पर वे सीपत बिलासपुर स्थित एनटीपीसी पावर प्लांट के तीसरे चरण की 800 मेगावाट की एक और राज्य पावर जेनरेशन कंपनी की दर्री कोरबा स्थित हसदेव ताप विद्युत संयंत्र के विस्तार चरण चार के तहत 660 मेगावाट की दो इकाइयों के निर्माण का कार्यारंभ करेंगे।वे पुराने सरगुजा जिले अर्थात सरगुजा,बलरामपुर,सूरजपुर,कोरिया में सिटी गैस नेटवर्क की आधारशिला रखेंगे।घर घर तक पाइपलाइन पहुंचाने वाले इस नेटवर्क का कार्य सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनी बीपीसीएल को मिला है। पीएम आवास योजना के तहत 3 लाख लाभार्थियों का गृह प्रवेश भी होगा।वहीं मंदिर हसौद के रस्ते चलने वाली रायपुर अभनपुर मेमू ट्रेन की शुरुआत वीडियो लिंक से करेंगे ।इसके साथ ही विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास,कार्यारंभ,लोकार्पण एवं शुभारंभ होगा।
इस मौके पर राज्य पाल रमेन डेका,सीएम विष्णुदेव साय,केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल,तोखन साहू,डिप्टी सीएम अरुण साव,विजय शर्मा,उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन सहित राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य,सांसद एवं अन्य प्रमुखजन उपस्थित रहेंगे।