रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसी महीने छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही है। जानकारी के अनुसार वे 24 मार्च को रायपुर पहुचेंगी और विधानसभा के रजत जयंती समारोह में शामिल होगी। बता दें कि 24 मार्च को छत्तीसगढ़ विधानसभा अपनी रजत जयंती मना रहा है। इसी अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी शामिल होगी। इसी को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने गुरुवार को अधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की।