Home Breaking News TTN बिग ब्रेकिंग : नक्सलियों ने ब्लास्ट कर सुरक्षा बल का वाहन...

TTN बिग ब्रेकिंग : नक्सलियों ने ब्लास्ट कर सुरक्षा बल का वाहन उड़ाया,8 जवान शहीद,अनेक घायल

TTN Desk

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सोमवार को नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के वाहन को निशाना बनाकर हमला किया है. नक्सलियों ने आईईडी प्लांट की थी, सुरक्षाबलों का वाहन इसकी जद में आ गया. आईईडी ब्लास्ट होने से 8 जवान शहीद हो गए हैं. कई जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को सुरक्षाबलों के जवानों का काफिला बीजापुर के कुटरू मार्ग से गुजर रहा था. इसी दौरान पहले से घात लगाए नक्सलियों ने एक वाहन को बम से उड़ा दिया.