Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

October 23, 2026

देखें वीडियो…कोरबा : बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म,फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,लोगों का फूटा गुस्सा

October 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Friday, October 23
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»देश

आंध्रप्रदेश : पार्सल से निकली सिर कटी लाश और धमकी भरी चिट्ठी,महिला को मिली धमकी भरी चिट्ठी…जानिए क्या है पूरा मामला

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaDecember 20, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

OO आंध्र प्रदेश में एक महिला को अजीबो-गरीब पार्सल मिला। पार्सल खोलते ही महिला डर के मारे बेहोश होते होते बची। पार्सल खोलने के बाद शॉक से महिला के मुंह से निकली चीख से पड़ोसी भी दौड़े भागे पहुंचे लेकिन जो भी देखता उसके मुंह से चीख निकल जाती। दरअसल, महिला को किसी अज्ञात व्यक्ति की लाश पार्सल में मिली। साथ ही एक चिट्ठी थी कि एक करोड़ 30 लाख नहीं दिए तो तुम्हारा भी यही हाल होगा।पुलिस अधिकारी महिला के घर पहुंच पूछताछ कर रहे है।

TTN Desk

मामला पश्चिम गोदावरी मिले का है। येंदागंडी गांव में पार्सल मिलने के बाद कई परिवारों में दहशत है। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
राज्य के पश्चिमी गोदावरी जिले के येंदागंडी गांव की रहने वाली नागा तुलसी नाम की महिला आर्थिक मदद के लिए क्षेत्रिय सेवा समिति को आवेदन किया था। उसने घर बनाने के लिए आर्थिक मदद चाहिए था। समिति की ओर से उसे टाइल उपलब्ध कराया गया था। उसके निर्माण कार्य में और मदद के लिए बिजली के उपकरण भी मुहैया कराने का आश्वासन दिया गया था।

O वाट्सअप मैसेज आया… सामान भेज दिया है और फिर,…

महिला ने इसके लिए कमेटी को आवेदन किया और एक दिन उसके व्हाट्सएप पर बिजली के उपकरण भेजे जाने का अपडेट मिला। महिला को व्हाट्सएप पर एक मैसेज मिला कि उसे लाइट, पंखे और स्विच आदि चीजें उपलब्ध करायी जाएगी।आंध्र प्रदेश में एक महिला को अजीबो-गरीब पार्सल मिला। पार्सल खोलते ही महिला डर के मारे बेहोश होते होते बची। पार्सल खोलने के बाद शॉक से महिला के मुंह से निकली चीख से पड़ोसी भी दौड़े भागे पहुंचे लेकिन जो भी देखता उसके मुंह से चीख निकल जाती। दरअसल, महिला को किसी अज्ञात व्यक्ति की लाश पार्सल में भेजी गई थी।

O पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कराया पोस्टमार्टम

आर तुलसी नाम की महिला ने उंडी मंडल के येंदागंडी गाँव में अपने निर्माणाधीन घर में इस्तेमाल के लिए एक डोनर से डोनेशन मांगा था। उंडी पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने शव को बरामद कर लिया है ।शव लगभग 45 साल के पुरुष का है और उसे पोस्टमार्टम के लिए भीमावरम सरकारी अस्पताल भेज दिया है।पुलिस का मानना है कि लाश का पार्सल कहीं और भेजा जाना था क्योंकि जो डिमांड और धमकी का लेटर है वो भला अपने घर के लिए मदद मांगने वाली महिला भला कहा से देगी।पुलिस पार्सल बुक और डिलीवर करने वाली एजेंसी के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
उंडी पुलिस थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर एम नजीरुल्लाह ने बताया कि आर तुलसी नाम की महिला को सरकार की ओर से एक प्लॉट आवंटित किया गया था।

O पुलिस कर रही है मामले की जांच

अधिकारी ने कहा कि महिला के पास जो पार्सल आए, उसमें से एक में लाश और दूसरे में टाइलें थीं। दो दिन पहले उसे (तुलसी) किसी ने फोन करके बताया कि वे एक पार्सल भेज रहे हैं, एक बड़ा लकड़ी का बक्सा जो गुरुवार को डिलीवर किया गया था और उसने इसे प्लॉट पर रख दिया था।

O पार्सल से बदबू आने लगी तब खोला पार्सल

अधिकारियों ने बताया कि जब उसमें से बदबू आ रही थी, तो कर्मचारियों ने इसे खोला और बिजली के तारों के पास शव पाया। हम जांच कर रहे हैं कि उसे किसने बुलाया और पार्सल भेजा। उन्होंने आगे कहा कि ग्यारह साल पहले अपने पति के लापता होने के बाद महिला अकेली रहती थी। पुलिस महिला और उसके रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

Editors Picks

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

October 23, 2026

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

October 22, 2026

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

October 8, 2026

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

October 8, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.