Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

October 23, 2026

देखें वीडियो…कोरबा : बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म,फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,लोगों का फूटा गुस्सा

October 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Saturday, October 24
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»देश

20 सालों बाद जैश आतंकी अजहर ने दिया भाषण : भारत तुम्हारी मौत आ रही है… PM मोदी और नेतन्याहू पर भी उगला जहर

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaDecember 7, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

OO पाकिस्तान में छिपकर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाले मसूद अजहर ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है. ग्लोबल आतंकी और जैश-ए- मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर ने पाकिस्तान में एक सभा को संबोधित करते हुए मसूद अजहर ने न सिर्फ भारत बल्कि इजरायल के खिलाफ भी बदजुबानी की है.

OO मसूद अजहर ने कश्मीर में उग्रवाद बढ़ाने की कसम खाते हुए भारत को सीधे निशाना बनाया है. उसने अपने विजन की तुलना 2021 में काबुल पर तालिबान के कब्जे से की. मसूद अजहर ने गीदड़ भभकी देते हुए पीएम मोदी के खिलाफ भी कई बातें कहीं.याद रहे भारत में संसद पर हमला,पठानकोट, पुलवामा सहित अन्य बड़े आतंकी हमलों का मास्टर माइंड मसूद अजहर ही है।

TTN Desk

विभिन्न मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, समय-समय पर मसूद और अन्य आतंकियों के पुराने वीडियोज पोस्ट किए जाते रहते हैं। इस बार के वीडियो के नए होने की इसलिए पुष्टि की गई है, क्योंकि इसमें उसने इजरायल और गाजा के बीच चल रहे युद्ध का भी जिक्र किया है। इससे पता चलता है कि यह वीडियो हाल फिलहाल का है। भारतीय इंटेलिजेंस अफसर ने बताया कि यह भाषण संभवत: पिछले महीने के आखिरी में पाकिस्तान के बहावलपुर के बाहर हजार एकड़ में फैले उम्म-उल-कुरा मदरसा और मस्जिद परिसर में दिया गया था।
एक घंटे के भाषण में मसूद अजहर ने जैश-ए-मोहम्मद के नेटवर्क का विस्तार करने के प्लान का खुलासा किया. उसने एक साल के अंदर पूरे पाकिस्तान में 400 नए मदरसे खोलने का ऐलान किया. मसूद ने दावा किया कि ये मदरसे धार्मिक सिद्धांतों और जंग की तकनीकों दोनों में प्रशिक्षित आतंकवादियों की एक नई खेप तैयार करेंगे. उसने कहा,’हर बच्चा न केवल हाफिज बनेगा, बल्कि मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट भी हासिल करेगा.’

O पीएम मोदी और नेतन्याहू पर जहर उगला

आतंकी अजहर ने अपने भाषण के दौरान कहा, ”अल्लाह और जिहाद के वचन पर विश्वास न करने वाले भयभीत शासकों ने हमें कश्मीर, फिलिस्तीन और अन्य मुस्लिम भूमि पर हार की ओर धकेला है। कुछ भी नहीं बदल सकता है और अमेरिका दुनिया पर राज करेगा।” आतंकी ने भारतीय पीएम मोदी और इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू पर जहर उगलते हुए कहा, ”मुझे शर्म आती है कि मोदी जैसा कमजोर व्यक्ति हमें चुनौती देता है या नेतन्याहू जैसा चूहा हमारी कब्रों पर नाचता है। मुझे बताओ, क्या 300 लोग भी नहीं हैं जो मेरी बाबरी मस्जिद को वापस पाने के लिए लड़ सकें?” भारत को धमकी देते हुए आतंकी मसूद ने आगे कहा कि भारत तुम्हारी मौत आ थी है।हम तुम सभी को इतनी शक्तिशाली बंदूकों के साथ कश्मीर भेजेंगे कि सभी टेलीविजन एंकर कांप उठेंगे और पूछेंगे कि ये हथियार कहां से आए हैं।

O मसूद ने मुसलमानों से की ये अपील

अपने समर्थकों से मसूद ने कहा,’गैर-मुसलमानों को इस्लाम में कनवर्ट करो, उन्हें जिहाद में शामिल करो. गैर-मुसलमानों को आमंत्रित करो, उनका धर्म परिवर्तन करो. उन्हें तलवार देकर मुजाहिद बनाओ.’

O हक्कानी नेटवर्क ने किया दावे का खंडन

मसूद अजहर ने अफगान तालिबान के साथ अपने संबंधों पर जोर देते हुए अपनी विश्वसनीयता को मजबूत करने की कोशिश की. उसने तालिबानी सरकार के गृहमंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी के कश्मीर ड्रीम को लेकर भी दावा किया. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हक्कानी की तरफ से बाद में इसका खंडन कर दिया गया.

O विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा…पाकिस्तान का दोगलापन उजागर

शुक्रवार को जब इस बारे में मीडिया ने सवाल किया तो भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान हमेशा कहता रहा है कि अजहर उसके देश में नहीं है। ऐसे में अजहर की स्पीच से पाकिस्तान का दोगलापन उजागर होता है।
जायसवाल ने कहा कि अजहर 2019 के पुलवामा आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था और उसे यूनाइटेड नेशंस सिक्योरिटी काउंसिल की तरफ से वैश्विक आतंकवादी घोषित किया गया था। हम मांग करते हैं कि उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उसे कानून के कटघरे में लाया जाए।

यह वही जगह है जिसे 2019 में पाकिस्तानी सरकार ने अपने कब्जे में लेने का दावा किया था, लेकिन स्थानीय निवासियों के अनुसार, वहां आज भी जैश-ए-मोहम्मद का कब्जा है और सुरक्षा के लिए हथियारबंद गार्ड तैनात हैं। 2022 में पाकिस्तान के

O अटल सरकार के समय विमान हाइजैक के बाद किया गया रिहा

1993 में ये भारत आया और बाद में इसे अनंतनाग में सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार कर लिया।24 दिसंबर 1999 को काठमांडू से दिल्ली आ रहे एक भारतीय विमान को अजहर के भाई सहित दूसरे आतंकियों ने हाईजैक कर लिया था। वो इसे अफगानिस्तान के कंधार ले गए, जहां उस वक्त तालिबान का शासन था। विमान में कैद लोगों के बदले मसूद अजहर सहित 3 आतंकियों को छोड़ने की मांग की गई।
आतंकियों की मांग पूरी हुई और मसूद आजाद हो गया। इसके बाद वह पाकिस्तान भाग गया। चीनी सरकार UNSC में मसूद को ग्लोबल टेरेरिस्ट घोषित होने से कई बार बचा चुकी है। 2009 में अजहर को वैश्विक आतंकी की लिस्ट में शामिल करने के लिए पहली बार प्रस्ताव आया था। तब लगातार 4 बार चीन ने सबूतों की कमी का हवाला देकर प्रस्ताव पास नहीं होने दिया।

O 2019 में वैश्विक आतंकी घोषित हुआ

अक्टूबर 2016 में चीन ने फिर से भारत के प्रस्ताव के खिलाफ जाकर UNSC में अजहर को बचा लिया। इसके बाद 2017 में अमेरिका ने UNSC में अजहर को आतंकी घोषित करने की मांग उठाई, लेकिन चीन फिर से बीच में आ गया। आखिरकार, मई में चीन ने अपना अड़ंगा हटा दिया और UNSC में मसूद को ग्लोबल टेरेरिस्ट घोषित कर दिया गया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

Editors Picks

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

October 23, 2026

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

October 22, 2026

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

October 8, 2026

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

October 8, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.