Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2026: बालको के प्रदर्शनी पैवेलियन को मिला तृतीय पुरस्कार

November 6, 2026

राताखार में बहुप्रतीक्षित सामुदायिक भवन का भूमिपूजन, विकास में बालको के योगदान की सराहना,17 हजार से अधिक लोगों को मिलेगा लाभ

November 4, 2026

कोरबा राज्योत्सव-2026: बालको पैवेलियन में दिखी औद्योगिक प्रगति और सामुदायिक विकास की भव्य झलक

November 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Tuesday, November 10
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ को बड़ी जिम्मेदारी : भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में सांसद रूप कुमारी चौधरी बनीं महिला मोर्चा अध्यक्ष, दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया की कमान

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaAugust 17, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

TTN डेस्क

​रायपुर।भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित की गई नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ को महत्वपूर्ण प्रतिनिधित्व मिला है। प्रदेश के दो वरिष्ठ नेताओं को संगठन में बड़ी जिम्मेदारियों से नवाजा गया है। सांसद रूप कुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं दीपक म्हस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक का अहम प्रभार सौंपा गया है।इससे पहले ये जिम्मेदारी अमित मालवीय सम्हाल रहे थे।

​0 दूसरा मौका जब छत्तीसगढ़ के हाथ महिला मोर्चा की कमान

यह दूसरा अवसर है जब भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कमान छत्तीसगढ़ के किसी नेता को सौंपी गई है। इससे पहले राज्य की वरिष्ठ नेता सरोज पांडेय भी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुकी हैं। हालांकि, पार्टी की इस नई राष्ट्रीय टीम में सरोज पांडेय का नाम शामिल नहीं है और उन्हें इस बार संगठन से बाहर रखा गया है; वे इससे पहले पार्टी में राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। रूप कुमारी चौधरी की इस नियुक्ति को राज्य में महिला नेतृत्व को बढ़ावा देने और संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

​0 राम माधव और स्मृति ईरानी की राष्ट्रीय टीम में वापसी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा जारी 69 पदाधिकारियों की इस नई सूची में कई बड़े और चर्चित चेहरों की वापसी देखने को मिली है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाकर संगठन में पुनः बड़ी भूमिका दी है। इसके साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की भी राष्ट्रीय टीम में वापसी हुई है, जिन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। नई टीम में आगामी चुनाव रणनीतियों और सांगठनिक मजबूती को ध्यान में रखते हुए 12 महिलाओं सहित विभिन्न राज्यों के दिग्गजों को शामिल किया गया है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

खास रिपोर्ट : हीरे के बाद अब लैब में बना सोना, क्या गिरेंगी कीमतें?

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 33 अधिकारियों का तबादला, राम गोपाल करियारे की कोरबा वापसी

सीतामढ़ी में कांग्रेस की बैठक: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय हों कांग्रेस कार्यकर्ता: जयसिंह अग्रवाल

छत्तीसगढ़ : पिकअप के सीक्रेट चैंबर से 4 करोड़ कैश बरामद: सवाल ये कि क्या रायपुर से नागपुर बन रहा काले धन का ट्रांजिट रूट ?

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

Editors Picks

खास रिपोर्ट : हीरे के बाद अब लैब में बना सोना, क्या गिरेंगी कीमतें?

October 31, 2026

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 33 अधिकारियों का तबादला, राम गोपाल करियारे की कोरबा वापसी

October 31, 2026

सीतामढ़ी में कांग्रेस की बैठक: ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

October 29, 2026

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय हों कांग्रेस कार्यकर्ता: जयसिंह अग्रवाल

October 27, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.