


TTN डेस्क
भिलाई।छत्तीसगढ़ के भिलाई से बुधवार को एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। सुपेला थाना क्षेत्र के एक होटल के कमरे में 19 वर्षीय म्यूज़िक आर्टिस्ट शादाब की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है।
गर्लफ्रेंड के साथ पहुंचा था होटल: बताया जा रहा है कि शादाब मंगलवार शाम को खुद से 4 साल बड़ी अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल के कमरे में रुका था। बाद में शादाब के दोस्तों को कॉल आया कि वह बेहोश हो गया है।
कमरे का खौफनाक मंजर: जब दोस्त और परिजन होटल पहुंचे, तो युवती ने दरवाजा खोला। अंदर शादाब की बॉडी बेड पर पड़ी थी, जबकि पंखे से स्कार्फ का फंदा लटका हुआ था और उसकी सांसें थम चुकी थीं।
⚠️ परिजनों का गंभीर आरोप: “लड़की ने बेल्ट से पीटा, मर्डर के बाद रात भर लाश के साथ रही”
हत्या का संगीन आरोप: मृतक शादाब के परिवार वालों ने साथ रुकी लड़की पर हत्या का सीधा आरोप लगाया है।
भाई का बड़ा दावा: मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि लड़की ने पहले शादाब को बेल्ट से बुरी तरह पीटा। इसके बाद खुद का हाथ और गर्दन ब्लेड से काटकर उसे डराया-धमकाया। परिजनों का दावा है कि हत्या करने के बाद लड़की रात भर शादाब की लाश के साथ कमरे में ही रही।
💔 पुरानी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप और नई लव स्टोरी का एंगल
ब्लॉक करने के बाद बदला पार्टनर: दोस्तों के अनुसार, शादाब का अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो चुका था और उसने उसे मोबाइल व सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर दिया था। दोनों के बीच लंबे समय से बातचीत बंद थी।
नई गर्लफ्रेंड को कर रहा था डेट: पुरानी प्रेमिका से नाता टूटने के बाद शादाब अपनी इस नई गर्लफ्रेंड को डेट कर रहाथा, जिसके साथ वह होटल पहुंचा था।
पुलिस की जांच शुरू: सुपेला थाना पुलिस ने मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह आत्महत्या है या कोई सोची-समझी साजिश।

