Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

देखें वीडीओ…कोरबा : धर्मांतरण को ले कर होटल में बवाल

October 25, 2026

कोरबा : प्रेस क्लब के आह्वान पर निकला कैंडल मार्च, मासूम को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे लोग,फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और फांसी की मांग

October 25, 2026

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Sunday, October 25
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

यूपी ब्रेकिंग न्यूज : राणा सांगा पर टिप्पणी करने वाले सपा सांसद रामजीलाल के घर करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, बुलडोजर ले पहुंचे,तोड़फोड़; पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल,स्थिति तनावपूर्ण

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaMarch 26, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

OO राणा सांगा पर दिए बयान के बाद समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पर करणी सेना का गुस्सा फूट पड़ा. करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने यूपी के आगरा में रामजीलाल सुमन के आवास पर हल्ला बोल दिया. इस दौरान उनकी पुलिस से भिड़ंत हो गई. जिसमें एक इंस्पेक्टर घायल हो गए. करणी सेना के लोग भी घायल हुए हैं. माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया है.

TTN Desk

सांसद रामजीलाल सुमन के बयान से आक्रोशित करणी सेना के हजारों कार्यकर्ता बुधवार दोपहर उनके आवास के बाहर पहुंच गए. इस दौरान बाहर भारी फोर्स तैनात थी. मीडिया रिपोर्ट्स है कि जब भीड़ ने सांसद के आवास में घुसने का प्रयास किया तो उनकी पुलिस से बहस हो गई. देखते ही देखते बहस झड़प में बदल गई. जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. कुर्सियां उठा कर पुलिस पर फेंकी गई।पथराव हुआ।अनेक गाड़ियों के शीशे फोड़ दिए गए।तोड़फोड़ हुई,इससे अफरा-तफरी मच गई.

O बुलडोजर में सवार हो पहुंचे

करणी सेना के कई सदस्य बुलडोजर से भी रामजीलाल के आवास पर पहुंचे थे. पुलिस ने बुलडोजर को बाहर रोका तो युवक पीछे के गेट से अंदर पहुंच गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी. आवास के पास खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए, कुर्सियां आदि तोड़ दीं. जिसपर पुलिस ने लाठी चटकाईं तो युवक पुलिस से ही भिड़ गए. बवाल में करणी सेना के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिसवाले भी घायल हुए हैं.

O सपा सांसद ने बोला था- हिंदू गद्दार राणा सांगा की औलाद

सपा सांसद रामजीलाल सुमन ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा- भाजपा वालों का तकिया कलाम हो गया कि मुसलमानों में बाबर का डीएनए है। फिर हिंदुओं में किसका डीएनए है? बाबर को कौन लाया? बाबर को भारत में इब्राहीम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा लाया था।

मुसलमान बाबर की औलाद हैं तो तुम (हिंदू) गद्दार राणा सांगा की औलाद हो। यह हिंदुस्तान में तय हो जाना चाहिए। बाबर की आलोचना करते हैं, राणा सांगा की नहीं। देश की आजादी की लड़ाई में इन्होंने अंग्रेजों की गुलामी की थी। हिंदुस्तान का मुसलमान बाबर को अपना आदर्श नहीं मानता है। वो मोहम्मद साहब और सूफी परंपरा को आदर्श मानता है।

O ओकेंद्र राणा बोले- सांसद के आवास की हर ईंट पर राणा सांगा लिखना है

करणी सेना के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा ने एक वीडियो भी जारी किया है। उन्होंने कहा कि सांसद रामजीलाल सुमन ने क्षत्रिय समाज के महापुरुष के खिलाफ ओछी बात कही है। हमारे महापुरुष और पूर्वजों को कोई भी गाली दे जाता है। सांसद के आवास की हर ईंट पर राणा सांगा लिखना है। इस बार हम माफ नहीं करेंगे।अगर माफी मांगनी है तो रुपवास में महाराणा सांगा के स्मारक पर नाक रगड़कर माफी मांगनी पडे़गी। राजपूत और क्षत्रिय समाज एकजुट होकर दिखा दे कि कोई भी हमारे महापुरुषों के लिए कुछ बोलने से पहले सोचे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

Editors Picks

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

October 23, 2026

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

October 22, 2026

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

October 8, 2026

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

October 8, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.