Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

October 25, 2026

कोरबा : करतला में ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाई हाथी के नवजात बच्चे की ‘छठी’

October 25, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : धर्मांतरण को ले कर होटल में बवाल

October 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Monday, October 26
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»छत्तीसगढ़

बड़ी खबर…छत्तीसगढ़ : कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू पर धोखाधड़ी, फर्जी हस्ताक्षर और साजिश का FIR

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaOctober 4, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

0 बैंक घोटाले में नामजद,42 लाख 78 हजार रुपए निकाल लिए खाते से,धोखे से लिए थे पीड़ित से चेक

TTN Desk

जांजगीर-चांपा जिले में सहकारी बैंक से जुड़े एक बड़े वित्तीय घोटाले का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी हस्ताक्षर और आपराधिक साजिश के गंभीर आरोपों में FIR दर्ज की है।

चांपा पुलिस ने इस प्रकरण को गंभीर मानते हुए विधायक बालेश्वर साहू के साथ-साथ गौतम राठौर को भी आरोपी बनाया है। दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (भादवि) की धारा 420 (धोखाधड़ी), 468 (जालसाजी), 267 और 34 के तहत अपराध दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

0 मामला 2015 से 2020 के बीच का

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला उस समय का है जब बालेश्वर साहू वर्ष 2015 से 2020 तक बम्हनीडीह सहकारी समिति में प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे। आरोप है कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने गंभीर वित्तीय अनियमितताएं कीं और किसानों के साथ धोखाधड़ी की।

0 शिकायतकर्ता का आरोप: KCC लोन के नाम पर छल

करीब दो माह पहले राजकुमार शर्मा नामक व्यक्ति ने चांपा थाने में विधायक साहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि बालेश्वर साहू ने उनकी 50 एकड़ कृषि भूमि पर किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लोन दिलाने के बहाने HDFC बैंक में खाता खुलवाया।
शर्मा का आरोप है कि इस प्रक्रिया के दौरान उनसे ब्लैंक चेक लिया गया और बाद में उसी चेक का दुरुपयोग कर 42 लाख 78 हजार रुपये अवैध रूप से निकाल लिए गए।

0 फर्जी दस्तखत और अंगूठे का इस्तेमाल

आवेदक राजकुमार शर्मा ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि न केवल उनके, बल्कि उनकी पत्नी और मां के भी फर्जी हस्ताक्षर और अंगूठे का इस्तेमाल करके राशि निकाली गई। इस प्रकार, बालेश्वर साहू और अन्य आरोपियों ने मिलकर उनके साथ वित्तीय छल किया।

0 पुलिस जांच और राजनीतिक हलचल

शिकायत की जांच के बाद चांपा पुलिस ने विधायक बालेश्वर साहू और गौतम राठौर को आरोपी बनाते हुए एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने कहा है कि अब इस पूरे मामले की बारीकी से जांच की जाएगी और सभी दस्तावेजों का सत्यापन कर यह पता लगाया जाएगा कि धोखाधड़ी किस तरह की गई और इसमें और कौन-कौन शामिल थे।
इस मामले में कांग्रेस विधायक का नाम सामने आने से जिले की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बीजेपी ने इस घटना को ‘कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क’ बताते हुए जमकर निशाना साधा है। जब किसानों की मदद के लिए बने सहकारी बैंकों में ही भ्रष्टाचार हो रहा हो और उसमें जनप्रतिनिधि शामिल हों, तो यह किसानों के विश्वास के साथ सबसे बड़ी धोखाधड़ी है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

कोरबा : 23 से छत्तीसगढ़ स्टेट पेडीकॉन 2026 का आयोजन: बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर होगा मंथन, स्कूल विद्यार्थियों के लिए होगी विशेष कार्यशाला

​सेवाभावी अशोक मोदी होंगे राजनांदगांव में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

साहित्य सृजन संस्थान की गोल्डन जुबली काव्य संध्या 11 को, 50 कवि और पत्रकार होंगे सम्मानित

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

Editors Picks

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

October 22, 2026

कोरबा : 23 से छत्तीसगढ़ स्टेट पेडीकॉन 2026 का आयोजन: बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर होगा मंथन, स्कूल विद्यार्थियों के लिए होगी विशेष कार्यशाला

October 20, 2026

​सेवाभावी अशोक मोदी होंगे राजनांदगांव में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

October 10, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.