Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

October 23, 2026

देखें वीडियो…कोरबा : बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म,फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,लोगों का फूटा गुस्सा

October 23, 2026

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

October 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Friday, October 23
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

फडणवीस ही सीएम : आजाद मैदान में कल लेंगे शपथ, जानें BJP कोर कमेटी में क्या हुआ

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaDecember 4, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

TTN Desk

महाराष्ट्र के आगामी मुख्यमंत्री का चयन कर लिया गया है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को नेता चुना गया है, जिससे उनके अगले मुख्यमंत्री बनने की पुष्टि हो गई है। विधायकों और केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने एकमत से उनका समर्थन किया है। अब आजाद मैदान में देवेंद्र फडणवीस सीएम पद की शपथ लेंगे।

O बीजेपी विधायक फडणवीस के लिए एकमत

बुधवार को महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक बनकर आईं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अध्यक्षता की। विधायक दल की बैठक से बीजेपी के सभी विधायकों ने एक साथ कहा कि वे सभी देवेंद्र फडणवीस के साथ हैं।

O राज्यपाल से मिलेंगे

इस निर्णय के बाद अब देवेंद्र फडणवीस समर्थक विधायकों के नाम के साथ महाराष्ट्र के राज्यपाल से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. महायुति के नेता दोपहर 3.30 बजे राजभवन जाएंगे. महाराष्ट्र में 5 दिसंबर को आजाद मैदान में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाना है. इसमें बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे.

O पूर्व में भी सीएम रह चुके हैं देवेंद्र फडणवीस

बीजेपी को जिस तरह से विधानसभा चुनाव में सीटें आई हैं, ऐसे में माना जा रहा था कि अगला सीएम बीजेपी से ही होगा. देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से निर्वाचित हुए हैं. वह पूर्व में भी सीएम रह चुके हैं. एकनाथ शिंदे सरकार में डिप्टी सीएम पद की जिम्मेदारी संभाल चुके देवेंद्र फडणवीस को 2019 में भी सीएम बनने का मौका मिला था, लेकिन महज कुछ दिन बाद ही उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था.

O फडणवीस के नेतृत्व में बीजेपी का शानदार प्रदर्शन

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे काफी चौंकाने वाले रहे हैं. यहां महायुति एकबार फिर ना केवल सत्ता में आई बल्कि 288 सदस्यीय विधानसभा में 230 सीटें जीत लीं, जबकि विरोधी महा विकास अघाड़ी 50 के अंदर ही सिमट गई. चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. बीजेपी ने 132, एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 57 और अजित पवार की एनसीपी ने 41 सीटें जीती हैं. बीजेपी को पांच निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन हासिल हो गया.

O महा विकास अघाड़ी के हाथ आई मायूसी

दूसरी तरफ महा विकास अघाड़ी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. जिस तरह के दावे वह चुनाव में कर रही थी उसके उलट कांग्रेस केवल 16, शरद पवार की एनसीपी-एसपी 10 और उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने 20 सीटें जीतीं.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

Editors Picks

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

October 23, 2026

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

October 22, 2026

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

October 8, 2026

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

October 8, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.