Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

October 23, 2026

देखें वीडियो…कोरबा : बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म,फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,लोगों का फूटा गुस्सा

October 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Saturday, October 24
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

नान घोटाला : अब सीबीआई की एंट्री,भूपेश सिंहदेव की ख्वाहिश पूरी की साय सरकार ने

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaDecember 21, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

______मनोज शर्मा_____

OO छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित नाम घोटाले के सिलसिले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW ) द्वारा दर्ज एक एफआईआर की जांच अब सीबीआई करेगी।करोड़ों रुपए के बताए गए इस घोटाले की परतें आज से करीब नौ साल पहले उघड़ने की शुरुआत बीजेपी शासन काल में हुई थी।तब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहे भूपेश बघेल और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टी एस सिंहदेव ने बीजेपी सरकार पर बड़े आरोप लगा दो नौकरशाहों को बचाने का आरोप मढ़ा था। उस समय इन दोनों नेताओं ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिख कर मांग की थी इस मामले की सीबीआई जांच हो।2018 में कांग्रेस सत्ता में आई,भूपेश सीएम और सिंहदेव मंत्री बने।मगर इनकी सरकार ने सीबीआई की एंट्री ही प्रदेश में बंद करवा दी यही नहीं जिन दो नौकरशाहों को नान घोटाले के केंद्र में रखा गया उन पर कोई कार्यवाही तो दूर ये सत्ता के करीब आ और पावरफुल हो गए।जिन पर अब विपक्ष में बैठी बीजेपी ने आरोप लगाए।बहरहाल 2023 में प्रदेश में फिर सत्ता परिवर्तन हुआ।बीजेपी सत्ता में आई और भूपेश सरकार के खिलाफ बीजेपी जिन घोटालों का आरोप लगाती थी,जिन पर पहले ही ईडी की भी जांच चल रही थी अब उन मामलों में नए मामले EOW ने दर्ज कर लिये।ऐसा ही नाम घोटाले के जुड़ा ये मामला है।अब राज्य सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी कर इसकी जांच सीबीआई को दे दी है।यूं आठ साल पहले जो ख्वाहिश कांग्रेस नेताओं ने पीएम को चिट्ठी लिख जताई थी,उसे विष्णुदेव साय सरकार ने पूरा कर दिया है।देखना होगा कि नान घोटाले के बोरे से अब कौन सी भ्रष्टाचार की काली बिल्लियां सीबीआई निकालती है।

TTN Desk

छत्तीसगढ़ के नान घोटाला (नागरिक आपूर्ति निगम) केस में EOW की ओर से दर्ज FIR मामले की अब CBI जांच करेगी। राज्य सरकार ने EOW में दर्ज केस एजेंसी को सौंप दिया है। साथ ही सरकार की तरफ से अधिसूचना भी जारी की गई है। कांग्रेस सरकार में महाधिवक्ता रहे सतीश चंद्र वर्मा जांच के घेरे में हैं। आरोप है कि नान घोटाला में अनिल टुटेजा, आलोक शुक्ला और सतीश चंद्र वर्मा ने गवाहों पर दबाव बनाया। बयान भी बदलवाने का आरोप है।

O 4 नवंबर को दर्ज की EOW ने एफआईआर

दरअसल, 4 नवंबर को EOW ने नान घोटाले में नई FIR दर्ज की गई थी। FIR में रिटायर्ड IAS अफसर अनिल टुटेजा, रिटायर्ड IAS आलोक शुक्ला और छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के पूर्व महाधिवक्ता सतीश चंद्र वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तीनों पर प्रभावों का दुरुपयोग कर गवाहों को प्रभावित करने तथा जमानत लेने के लिए फर्जी दस्तावेज उपयोग करने का आरोप है। वॉट्सऐप चैट मिलने के बाद तीनों के खिलाफ FIR की गई थी।

O जांच सीबीआई या ईडी से करवाने पीएम को पत्र लिखा था भूपेश,सिंहदेव ने

छत्तीसगढ़ में हुए पीडीएस-नान घोटाले की जांच सीबीआई या प्रवर्तन निदेशालय ईडी से कराने की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। दोनों नेताओं ने इस घोटाले में शामिल दो आईएएस अफसरों के घर छापा मारकर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग भी की है।

0 क्या लिखा था पीएम को भेजे पत्र में

पत्र में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ में पीडीएस में वितरित होने वाले अनाज और अन्य सामानों कि व्यवस्था नागरिक आपूर्ति निगम यानि नान के पास है। फरवरी 2015 में एंटी करप्शन ब्यूरो ने मारे गए छापों में नान के अंदर भारी भ्रष्टाचार और मानव जीवन से खिलवाड़ करते हुए खराब गुणवत्ता के अनाज और नमक का वितरण उजागर हुआ था। इस मामले में 16 छोटे कर्मचारियों की गिरफ्तारी हुई और उन्हें जेल भी भेजा गया लेकिन घोटाले में शामिल विभाग के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। पूरी एफआईआर और बाद में मामले में दायर चार्जशीट में दोनों आईएएस की ही मुख्य भूमिका बताई गई। जुलाई 2016 में डीओपीटी ने इन दोनों के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति भी भेज दी है, इसके बावजूद इनके खिलाफ न तो जांच हो रही है और न ही चार्जशीट भी कोर्ट में दायर की गई है।

O केंद्र का पैसा केंद्रीय एजेंसी करे जांच

दोनों नेताओं ने कहा है कि पीडीएस का अधिकांश पैसा केन्द्र सरकार राज्य को उपलब्ध कराती है। इसलिए इससे संबंधी घोटाले की जांच केंद्रीय एजेंसी सीबीआई और ईडी को करनी चाहिए। दोनों नेताओं का दावा है कि इस मामले में दोनों आईएएस के अलावा कई लोगों की बेनामी और अवैध संपत्ति होने की बात एसीबी की जांच में आ चुकी है, लेकिन कोई अपराध पंजीबद्ध नहीं किया गया। दोनों नेताओं ने कहा है कि केंद्रीय एजेंसी जांच करेगी तो इस मामले में शामिल कुछ और लोग भी दंडित हो सकेंगे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

कोरबा : 23 से छत्तीसगढ़ स्टेट पेडीकॉन 2026 का आयोजन: बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर होगा मंथन, स्कूल विद्यार्थियों के लिए होगी विशेष कार्यशाला

​सेवाभावी अशोक मोदी होंगे राजनांदगांव में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

साहित्य सृजन संस्थान की गोल्डन जुबली काव्य संध्या 11 को, 50 कवि और पत्रकार होंगे सम्मानित

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

Editors Picks

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

October 22, 2026

कोरबा : 23 से छत्तीसगढ़ स्टेट पेडीकॉन 2026 का आयोजन: बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर होगा मंथन, स्कूल विद्यार्थियों के लिए होगी विशेष कार्यशाला

October 20, 2026

​सेवाभावी अशोक मोदी होंगे राजनांदगांव में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

October 10, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.