Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

October 23, 2026

देखें वीडियो…कोरबा : बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म,फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,लोगों का फूटा गुस्सा

October 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Saturday, October 24
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : कांग्रेस नेता के ऑफिस मे अंधाधुंध फायरिंग,दो की हालत नाजुक

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaOctober 29, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram


00 नकाब लगाए 4 बाइक सवार शूटरों का दुस्साहस, 12 राउंड गोलियां बरसाई

TTN डेस्क

बिलासपुर (छत्तीसगढ़): बिलासपुर में मंगलवार शाम को माफियाओं जैसा तांडव देखने को मिला! कांग्रेस नेता और जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह के पर्सनल ऑफिस को 4 नकाबपोश बाइक सवार शूटरों ने निशाना बनाया। इस दुस्साहसिक हमले में नेता के दो करीबियों को गोलियों लगी है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। यह सनसनीखेज वारदात मस्तुरी थाना क्षेत्र के नहर पार इलाके में हुई।

0 रिश्तेदार और कर्मचारी गंभीर रूप से घायल

जानकारी के अनुसार, बेखौफ हमलावरों ने सीधे कांग्रेस नेता नितेश सिंह के रिश्तेदार चंद्रकांत सिंह ठाकुर और उनके कर्मचारी राजू ठाकुर को निशाना बनाया। हमले के बाद दोनों को गंभीर अवस्था में तत्काल अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ वे जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो घटना स्थल पर कम से कम 12 राउंड गोलियां दागी गईं। पुलिस ने मौके से खाली खोखे बरामद किए हैं, जो हमलावरों के खूनी इरादों को दर्शाते हैं। चश्मदीदों ने बताया कि केवल दो बदमाश पिस्तौल लिए हुए थे और वे लगातार अंधाधुंध फायरिंग कर रहे थे, जबकि दो अन्य उनका साथ दे रहे थे।

0 फायरिंग के बाद बिजली की रफ्तार से भागे शूटर

प्रारंभिक जाँच में पता चला है कि सभी हमलावरों के चेहरे पूरी तरह ढके हुए थे। उन्होंने मौका-ए-वारदात पर बिना किसी पूर्व विवाद के सीधे गोलीबारी शुरू कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद तेज़ रफ़्तार से मौके से फरार हो गए।

पुलिस इस हमले को पुरानी रंजिश, राजनीतिक दुश्मनी या किसी निजी विवाद से जोड़कर सभी एंगल से जाँच कर रही है।

0 SSP खुद मौके पर : इलाके में हाई अलर्ट और नाकेबंदी

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने मस्तुरी थाना सहित आसपास के सभी थानों को हाई अलर्ट कर दिया है। शहर में हमलावरों को दबोचने के लिए तोरवा और मस्तुरी मार्ग समेत कई स्थानों पर सघन नाकेबंदी कर दी गई है। हमलावरों की तलाश में पुलिस की कई विशेष टीमें तैनात की गई हैं।
पुलिस, हमलावरों की गाड़ी के नंबर की जानकारी जुटाने के साथ ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि इन नकाबपोश अपराधियों की पहचान हो सके। लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई थी।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

कोरबा : 23 से छत्तीसगढ़ स्टेट पेडीकॉन 2026 का आयोजन: बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर होगा मंथन, स्कूल विद्यार्थियों के लिए होगी विशेष कार्यशाला

​सेवाभावी अशोक मोदी होंगे राजनांदगांव में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

साहित्य सृजन संस्थान की गोल्डन जुबली काव्य संध्या 11 को, 50 कवि और पत्रकार होंगे सम्मानित

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

Editors Picks

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

October 22, 2026

कोरबा : 23 से छत्तीसगढ़ स्टेट पेडीकॉन 2026 का आयोजन: बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर होगा मंथन, स्कूल विद्यार्थियों के लिए होगी विशेष कार्यशाला

October 20, 2026

​सेवाभावी अशोक मोदी होंगे राजनांदगांव में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

October 10, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.