Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

October 23, 2026

देखें वीडियो…कोरबा : बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म,फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,लोगों का फूटा गुस्सा

October 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Saturday, October 24
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»देश

गुजरात में फिर वही हादसे : मकर संक्रांति पर्व पर पतंगबाजी से जीवन डोर पर आफत…7 की मौत,200 से अधिक घायल

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaJanuary 14, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

OO मकर संक्रांति के मौके पर मंगलवार पतंगबाजी से हुए हादसों में गुजरात में 6 लोगों की मौत हो गई।पिछले अनेक वर्षों से ऐसे हादसे इस त्यौहार पर होते है।प्रशासन पुलिस ने एहतियात के लिए अनेक इंतेज़ाम का दावा किया था,चाइनीज मांझा प्रतिबंधित किया गया था उसके बाद फिर वहीं हादसे सामने आए है।मंगलवार की शाम तक 200 से अधिक के घायल हो कर विभिन्न शहरों में भर्ती होने की सूचना है।अलग-अलग शहरों से लगातार मामले सामने आ रहे हैं। एक बच्चे की पतंग लूटने के दौराकरंट लगने से मौत हुई है तो दो स्थानों पर बच्चों की पीट पीटकर हत्या को अंजाम दिया गया है. सूचना मिलने पर संबंधित थाना पुलिस ने बच्चों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.मंगलवार की शाम 6 बजे तक प्रदेश में 108 पर 3707 आपातकालीन कॉल आ चुकी हैं। इससे हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

TTN Desk

पुलिस के मुताबिक दाहोद के कंथोलिया में एक 10 साल का बच्चा पतंग लूटने के लिए दौड़ी, लेकिन इसी दौरान करंट लगने से उसकी मौत हो गई. इस बच्चे की पहचान 5वीं कक्षा में पढ़ने वाले सिद्धार्थ दांगी के रूप में हुई है. आनन फानन में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है.
उधर, वलसाड के खटकीवाल में एक छह साल का बच्चा छत पर पतंग उड़ाते वक्त फिसल कर नीचे गया. इससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई.

O बच्चे की गर्दन कसी पतंग की डोर

वहीं, पंचमहल इलाके में पतंग की डोर गले में कस जाने से एक 7 साल के बच्चे की मौत हुई है. इस बच्चे की पहचान तरूण मच्छी के रूप में हुई है. परिजनों के मुताबिक यह बच्चा गली में खेल रहा था. खेलते हुए थक जाने पर वह घर लौटने लगा और इसी दौरान यह हादसा हो गया.
इसी तरह की घटना वडोदरा में भी हुई है. यहां भी चाइनीज डोर से गला कटने की वजह से एक युवक की मौत हो गई. यह घटना वाघोडिया रोड के पास की है. मृतक की पहचान स्थानीय निवासी अनिकेत के रूप में हुई है. हादसे के वक्त वह अपनी बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था.
सूरत के कामरेज में रविवार को 15 साल के युवक की गला कटने से मौत हो गई. युवक सुमित संगळिया निजी काम से बाहर जा रहा था. उस समय चाइनीज मांझे से गला कटने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई. भरूच जिले के वागरामे में मांझे से गला कटने के दो किस्से सामने आए है. रविवार को 8 साल के बच्चे की गला कटने से मौत हुई है. परिवार के साथ टु व्हिलर में आगे बैठा क्रिस विष्णु वसावा 8 साल के बच्चे का पतंग का मांजा आने से गला कट गया था. उधर एक्टिवा पर जा रही युवती धरती राठोड का मांझे से गला कटने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गई. उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.

करजण रेलवे ओवरब्रिज पर युवक का मांजे से गला कटने से मौत हो गई. युवक बाइक से जा रहा था. तभी उसके गले में मांझा आकर लिपट गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और कच्छ में भी औसी घटना देखने को मिली.

गुजरात के गांधीधाम में भी ऐसी ही घटना देखने को मिली यहां पर भी युवक की मांझा से गला कटने पर मौत हो गई. देवभूमी द्वारका में शनिवार को युवक के गले पर चाइनिज मांझा से गला कटाने से मौत हो गई.

O छत से गिरने से युवक की मौत

गुजरात के राजकोट में भी एक युवक की छत से गिरने की वजह से मौत हुई है. यह हादसा भी पतंग लूटने के चक्कर में हुआ. बता दें कि मकर संक्रांति पर गुजरात में खूब जश्न मनाया जाता है. लोग मौज-मस्ती करते हैं और पतंग उड़ाते हैं. इस त्योहार पर एक दूसरे की पतंग लूटने और काटने का कंपटीशन होता है. हालांकि इस चक्कर में यहां हर साल हादसे भी खूब होते हैं. इन हादसों को देखते हुए राज्य में चाइनीज मांझे पर पूर्णत: रोक लगी है, बावजूद इसके हादसे रूक नहीं रहे.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

Editors Picks

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

October 23, 2026

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

October 22, 2026

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

October 8, 2026

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

October 8, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.