Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

कोरबा : मासूम गुप्ता ने एमबीए के फाइनेंस एवं एचआर में प्राप्त किया गोल्ड मेडल

October 27, 2026

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय हों कांग्रेस कार्यकर्ता: जयसिंह अग्रवाल

October 27, 2026

छत्तीसगढ़ : पिकअप के सीक्रेट चैंबर से 4 करोड़ कैश बरामद: सवाल ये कि क्या रायपुर से नागपुर बन रहा काले धन का ट्रांजिट रूट ?

October 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Tuesday, October 27
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»देश

कांग्रेस नेता की हत्या : सूटकेस में मिली लाश,पिता ने की थी आत्महत्या,भाई का हुआ था मर्डर…जानिए मां ने क्या कहा.?

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaMarch 2, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

OO हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल की हत्या की गुत्थी शव मिलने के 24 घंटे बाद भी नहीं सुलझी है. हिमानी को बेरहमी से कत्ल कर उनके शव को सूटकेस में ठूंसकर उसे एक फ्लाईओवर के पास फेंका गया था. पुलिस घटना की तफ्तीश के लिए जुटी हुई है. कातिल कौन है? इसका पता लगाया जा रहा है. लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने पर हत्या किस तरह की गई, इसका पता लगाया जा सकता है.

TTN Desk

कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल रोहतक जिले के विजय नगर की रहने वाली थीं. वह वहीं से वकालत की पढ़ाई कर रही थीं. हिमानी पिछले पांच साल से लगातार कांग्रेस पार्टी में एक्टिव थीं. वह कांग्रेस पार्टी में आने से पहले ही कॉलेज के दिनों से 2016 में एनएसयूआई में शामिल हो गई थीं. हिमानी चर्चा में तब आईं, जब राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में वह हरियाणवी पहनावे में साथ दिखी थीं.

O पिता ने की आत्महत्या, भाई का हुआ था मर्डर

हिमानी नरवाल लोकसभा और हरियाणा विधानसभा चुनाव में सक्रिय रही थीं. वह पार्टी की कोई भी गतिविधि एक्टिव कार्यकर्ता के रूप में सबसे आगे देखी गईं. बताया जा रहा है कि हिमानी के पिता ने पारिवारिक कारणों के चलते कई साल पहले सुसाइड कर लिया था. वहीं, उनके भाई की रंजिश के चलते मर्डर कर दिया गया था. हिमानी अपने छोटे भाई और मां के साथ विजय नगर में किराए के घर में रह रही थीं. हालांकि, उनका का भाई और मां बीच-बीच में नजफगढ़ चले जाते थे. मिली जानकारी के मुताबिक, हिमानी का जिस दिन मर्डर हुआ वह अपने दोस्तों के साथ थीं. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

O सूटकेस में शव, चेहरा हो गया था नीला

हिमानी नरवाल का शव रोहतक जिले के सांपला में एक फ्लाईओवर के किनारे नीले रंग के सूटकेस में मिला था. पुलिस के मुताबिक, शव को सूटकेस में ठूंसा गया था. मृतका का चेहरा नीला पड़ा हुआ था और हाथों पर मेहंदी लगी हुई थी. आशंका जताई जा रही है कि हिमानी का गला घोंटकर हत्या कर सुबूत मिटाने के लिए उसे यहां फेंका गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वारदात के बाद कांग्रेस पार्टी ने एसआईटी का गठन कर जांच कराए जाने की मांग की है.

O हत्या का लिंक कांग्रेस सदस्य से होने का मां को शक

उनकी मां ने हत्या कर शव सूटकेस में भरकर फेंकने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि मेरी बेटी से लोग रंजिश रखते थे. लोगों को लगता था कि ये इतनी छोटी सी उम्र में कैसे इतनी आगे निकल गई. उन्होंने बेटी की हत्या के पीछे पार्टी के किसी सदस्य के ऊपर भी शक जताया है.

हिमानी की मां ने मीडिया से बात करने के दौरान हाथ जोड़कर कहा, ‘मेरी बेटी को न्याय मिलना चाहिए. क्योंकि मेरी बेटी ने छोटी सी उम्र में बहुत कुछ दांव पर लगाया था’. हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि हत्या के पीछे कौन हो सकता है? इस पर हिमानी की मां ने कहा कि मैं तो किसी को जानती नहीं हूं. लेकिन पार्टी के बहुत से लोग मेरे घर आते थे. ऐसे में इसके पीछे किसी का भी हाथ हो सकता है. मेरी सरकार और प्रशासन से अनुरोध है कि वो मेरी बेटी को न्याय दिलवाएं.

O 28 फरवरी से बंद आ रहा था फोन

हिमानी की मां ने कहा, ‘मैं बेटी के साथ 27 फरवरी की शाम 4 बजे तक थी. इसके बाद मैं घर से गई हूं. 28 को फोन किया तो फोन बंद आ रहा था. काठमंडी में एक प्रोग्राम था, जिसमें हुड्डा साहब आने वाले थे. उस प्रोग्राम में उसे जाना भी था. मेरी बेटी पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस से जुड़ी थी. मेरी बेटी साफ-सुथरी राजनीति करना चाहती थी. कई बार कांग्रेस के बड़े कार्यकर्ताओं से उसकी बहस भी हुई थी. उसको कंप्रोमाइज करने को भी कहा जाता था. लेकिन मेरी बेटी कहती थी कि जो सही होगा, वही मैं करूंगी. इसके चलते कई लोग उसके विरोध में थे.’

O न्याय मांगा हिमानी की मां ने

जब हिमानी की मां से पूछा कि क्या आपकी कांग्रेस के बड़े नेताओं से बात हुई है. इस पर उन्होंने कहा कि हुड्डा साहब से मेरी बात हुई है. मैं उन्हें जानती हूं. मेरा बस यही कहना है कि मेरी बेटी को न्याय मिले. मैं यही चाहती हूं कि हत्यारों को मौत की सजा मिले. मेरी बेटी की हत्या में कोई भी शामिल हो सकता है, क्योंकि उसका बहुत बड़ा सर्कल था.

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय हों कांग्रेस कार्यकर्ता: जयसिंह अग्रवाल

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

Editors Picks

मतदाता अधिकारों की रक्षा के लिए बूथ स्तर तक सक्रिय हों कांग्रेस कार्यकर्ता: जयसिंह अग्रवाल

October 27, 2026

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

October 25, 2026

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

October 23, 2026

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

October 22, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.