Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : बच्चियों व महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय की मांग को लेकर क्रांति सेना ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

October 23, 2026

देखें वीडियो…कोरबा : बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म,फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार,लोगों का फूटा गुस्सा

October 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Saturday, October 24
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

हल्ला बोल…देखें तस्वीरें : सीएम हाउस घेरने जा रहे युवक कांग्रेसियों की पुलिस से झड़प,वाटर कैनन से मार,बैरिकेड तोड़े,बघेल बरसे सरकार पर

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaDecember 23, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

OO छत्तीसगढ़ के रायपुर में युवा कांग्रेस एक बड़ी रैली के रूप में सोमवार को दोपहर सीएम हाउस का घेराव करने निकली। जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज प्रदर्शन में और पूर्व सीएम भूपेश बघेल शामिल हुए। वहीं युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब दिल्ली से राजधानी रायपुर पहुंचे। प्रदेशभर से हजारों की संख्या में युवा कांग्रेसी सभा के बाद CM हाउस घेरने निकले । युवा कांग्रेस कार्यकर्ता दो बैरिकेड को तोड़कर आगे बढ़ गए। जहां पुलिस के साथ उनकी जमकर झूमाझटकी हुई। कांग्रेसियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया।

TTN Desk

नगर निगम कार्यालय के पास सीएम हाउस घेराव करने युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता निकले उसके पहले आयोजित सभा को संबोधित करते हुए
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस भर्ती पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि, सरकार की नाकामी देखिए कि, एक आरक्षक को हाथ में सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी करनी पड़ी। नौजवान लोगों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ में इस समय अराजकता की स्थिति है। बीजेपी की सरकार डराने धमकाने का काम कर रही है। विधायक देवेंद्र यादव आज जेल में हैं, कई कार्यकर्ता जेल में हैं। बीजेपी को लगता है कि, हम जेल जाने से डर जाएंगे।

O ये तो हद ही कि सनी लियोनी के नाम पर हो रहा भ्रष्टाचार

उन्होंने आगे कहा कि, अब तो हद हो गई सनी लियोनी के खाते में पैसे डाल दिए। सतनामी समाज के तो पीछे ही पड़ गए हैं। वित्त मंत्री ओपी चौधरी सनी लियोनी के खाते में पैसा भेज रहे हैं। मृत महिलाओं के खाते में पैसे भेजे जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में विकास के कामों के लिए पैसा नहीं है। महतारी वंदन योजना में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है।

O अमित शाह देश से माफी मांगे : चिब

राष्ट्रीय यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदयभानु चिब ने क्या कहा अंबेडकर जी का अपमान अमित शाह ने किया है। उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी सरकार के एक साल हुए हैं लेकिन करप्शन चरम सीमा पर है। अपराध बढ़ रहे हैं।वहीं प्रदर्शन के दौरान यूथ अध्यक्ष उदयभानु ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार की गैंगस्टर्स के साथ पार्टनरशिप है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

कोरबा : 23 से छत्तीसगढ़ स्टेट पेडीकॉन 2026 का आयोजन: बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर होगा मंथन, स्कूल विद्यार्थियों के लिए होगी विशेष कार्यशाला

​सेवाभावी अशोक मोदी होंगे राजनांदगांव में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

साहित्य सृजन संस्थान की गोल्डन जुबली काव्य संध्या 11 को, 50 कवि और पत्रकार होंगे सम्मानित

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

Editors Picks

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

October 22, 2026

कोरबा : 23 से छत्तीसगढ़ स्टेट पेडीकॉन 2026 का आयोजन: बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर होगा मंथन, स्कूल विद्यार्थियों के लिए होगी विशेष कार्यशाला

October 20, 2026

​सेवाभावी अशोक मोदी होंगे राजनांदगांव में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

October 10, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.