Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

October 25, 2026

कोरबा : करतला में ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाई हाथी के नवजात बच्चे की ‘छठी’

October 25, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : धर्मांतरण को ले कर होटल में बवाल

October 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Monday, October 26
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»छत्तीसगढ़

बचाई दो जिंदगी: मानवता की मिसाल पेश कर घायल गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाया पत्रकार ने

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaOctober 2, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

https://www.thetimesnews.net/wp-content/uploads/2025/10/VID-20251001-WA0002.mp4

00 अटल चौक हादसे में घायल आठ माह की गर्भवती महिला को तत्काल मिली मदद; ‘राहवीर योजना’ के लिए नाम होगा रिकमेंड

TTN डेस्क

जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय जांजगीर के चांपा रोड स्थित अटल चौक के पास बुधवार को एक दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें आठ माह की गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना दो बाइकों की आपस में भिड़ंत से हुई थी। जहां एक ओर नवरात्रि पर्व के चलते व्यस्त मार्ग पर लोग मदद करने के बजाय तमाशबीन बने रहे और फोटो-वीडियो बनाने में मशगूल थे, वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ पत्रकार गोपाल शर्मा ने मानवता की अनूठी मिसाल पेश की। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए बिना समय गंवाए घायल महिला को तत्काल अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। उनकी इस नेक पहल से न केवल महिला की जान बच गई, बल्कि उनके गर्भ में पल रहा आठ माह का बच्चा भी सुरक्षित है, इस प्रकार एक नहीं, बल्कि दो जिंदगियां बचाई जा सकीं।

0 ‘राहवीर योजना’ के तहत मिलेगा ₹25,000 का इनाम

वरिष्ठ पत्रकार गोपाल शर्मा की इस संवेदनशीलता और तत्परता के लिए उनका नाम सरकार की महत्वाकांक्षी ‘राहवीर योजना’ के तहत रिकमेंड किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक (एसपी) विजय कुमार पाण्डेय ने इसकी पुष्टि करते हुए उनके कार्य को सराहनीय बताया है। यह योजना सड़क दुर्घटना के बाद तत्काल सहायता प्रदान करने वाले नागरिकों को ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान कर सम्मानित करती है, ताकि घायलों को “स्वर्णिम समय” (Golden Hour) के भीतर अस्पताल पहुंचाया जा सके।
गोपाल शर्मा ने समाज को संदेश देते हुए कहा कि लोगों को दुर्घटना के शिकार व्यक्ति की मदद के लिए आगे आना चाहिए और किसी भी तरह की कानूनी कार्यवाही से घबराना नहीं चाहिए, क्योंकि सरकार ऐसे मददगारों को सुरक्षा और प्रोत्साहन देती है। उनकी यह पहल समाज में मानवीय संवेदनाओं और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ाती है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

कोरबा : 23 से छत्तीसगढ़ स्टेट पेडीकॉन 2026 का आयोजन: बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर होगा मंथन, स्कूल विद्यार्थियों के लिए होगी विशेष कार्यशाला

​सेवाभावी अशोक मोदी होंगे राजनांदगांव में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

साहित्य सृजन संस्थान की गोल्डन जुबली काव्य संध्या 11 को, 50 कवि और पत्रकार होंगे सम्मानित

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

Editors Picks

शोक समाचार : महेंद्र भाई बावरिया का निधन,शनिवार को होगी अंत्येष्टि

October 23, 2026

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

October 22, 2026

कोरबा : 23 से छत्तीसगढ़ स्टेट पेडीकॉन 2026 का आयोजन: बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर होगा मंथन, स्कूल विद्यार्थियों के लिए होगी विशेष कार्यशाला

October 20, 2026

​सेवाभावी अशोक मोदी होंगे राजनांदगांव में अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य अतिथि

October 10, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.