Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

छत्तीसगढ़ : पिकअप के सीक्रेट चैंबर से 4 करोड़ कैश बरामद: सवाल ये कि क्या रायपुर से नागपुर बन रहा काले धन का ट्रांजिट रूट ?

October 26, 2026

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

October 25, 2026

कोरबा : करतला में ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाई हाथी के नवजात बच्चे की ‘छठी’

October 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Monday, October 26
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

पीएम मोदी के मुखौटे और वेशभूषा में गांधी प्रतिमा को माला पहनाने पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता, कांग्रेसियों ने की धक्का-मुक्की

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaOctober 2, 2020
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

 

इंदौर (एजेंसी)। महात्मा गांधी की 151वीं जयंती के कार्यक्रम पर इंदौर में पीएम मोदी का मुखौटा पहनकर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। भाजपा कार्यकर्ता का आरोप है कि शुक्रवार को वे पीएम नरेंद्र मोदी की वेशभूषा में कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे तो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं अपना आपा खो बैठे।

भाजपा कार्यकर्ता ने बताया कि वे पीएम मोदी का मुखौटा पहनकर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे। प्रतिमा को माला पहनाकर जैसे ही वह नीचे उतरे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई और जमकर झूमा-झटकी भी हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे पेश आई। गांधी जयंती के मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रीगल चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम आयोजित किया था। कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता लच्छु शर्मा भी वहां पंहुचे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगा रखा था और उनकी वेशभूषा धारण कर रखी थी। इससे कांग्रेसी कार्यकर्ता गुस्से में आ गए और उन्होंने पीएम मोदी को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। लच्छु शर्मा के साथ वहां मौजूद अन्य भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेसियो को चिढ़ाते हुए नारे लगाने लगे। इससे कांग्रेसी कार्यकर्ता और ज्यादा आक्रोशित हो गए और उन्होंने हाथरस कांड और युवती की हत्या को लेकर सवाल उठाने लगे। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कुछ आक्रोशित कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने उनके साथ धक्का मुक्की भी की। मौके पर मौजूद पुलिस ने हंगामा बढ़ता देख भाजपा कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल से वापस भेज दिया।

इस धक्का-मुक्की का शिकार हुए भाजपा कार्यकर्ता लक्ष्मीनारायण शर्मा के मुताबिक वे मोदी के वेशभूषा में कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। उन्होंने सवाल किया कि, क्या गांधी जी केवल कांग्रेसियों के हैं। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण का अधिकार सबको है। मैं माला पहनाने आया तो कांग्रेसी बौखला गए और मारपीट पर उतारू हो गए। यह नैतिकता के खिलाफ है। कांग्रेसियों ने मेरे साथ गाली-गलौज और मार-पीट की। उनपर मुकदमा दर्ज होना चाहिए। मैं मोदी का रूप धरकर आया तो उन्हें तकलीफ हो गई। कुर्सी जाने के बाद ये पागल हो गए हैं। मोदी जी जब राजघाट पर पुष्प अर्पित करके आए तो किसी कांग्रेसी को तकलीफ नहीं हुई। यहां कांग्रेसी क्यों बौखला रहे हैं। इस घटना पर टिप्पणी करते हुए सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हमारे कार्यकर्ता के साथ झूमाझटकी की है। उन्होंने कहा, महात्मा गांधी सिर्फ कांग्रेस के नहीं हैं। आजादी की लड़ाई के वक्त जो कांग्रेस थी, वह कोई राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि एक आंदोलन था। जो वर्तमान में कांग्रेस है वह राजनीतिक पार्टी है। मैंने इतिहास में पढ़ा है कि महात्मा गांधी खुद चाहते थे कि आजादी के बाद आंदोलन वाली कांग्रेस को खत्म कर दिया जाए। वे राजनीतिक पार्टी बनाना नहीं चाहते थे। जो कृत्य उन्होंने किया है वह दुखद और निंदनीय है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

Editors Picks

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

October 25, 2026

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

October 23, 2026

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

October 22, 2026

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

October 8, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.