Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

छत्तीसगढ़ : पिकअप के सीक्रेट चैंबर से 4 करोड़ कैश बरामद: सवाल ये कि क्या रायपुर से नागपुर बन रहा काले धन का ट्रांजिट रूट ?

October 26, 2026

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

October 25, 2026

कोरबा : करतला में ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाई हाथी के नवजात बच्चे की ‘छठी’

October 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Monday, October 26
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

नागपुर… देखें वीडियो: औरंगजेब की कब्र के विवाद में भड़की हिंसा… नागपुर में पथराव और आगजनी,गाड़ियों में तोड़फोड़,20 से ज्यादा लोग हिरासत में,लाठी चार्ज

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaMarch 18, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

https://thetimesnews.net/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250318-WA0001.mp4
https://thetimesnews.net/wp-content/uploads/2025/03/VID-20250318-WA0000.mp4
OO महाराष्ट्र में नागपुर के महल इलाके में सोमवार को पथराव और आगजनी की घटना हुई। इसके बाद नागपुर पुलिस ने शहर में निषेधाज्ञा जारी कर दी है। अब तक 20 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारी अपराधियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज और उनके पास मौजूद दूसरे वीडियो क्लिप्स को खंगाल रहे हैं। इस मामले में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस ने शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील भी की है।

TTN Desk

नागपुर। छत्रपति संभाजीनगर जिले के खुल्दाबाद में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने सोमवार को नागपुर के महल इलाके में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को हटाने के बाद कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई थी. हालांकि, इसके बाद कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, जिससे तनाव और बढ़ गया.

O वाहन फूंके,चार घायल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान कुछ वाहनों में आग भी लगा दी गई. वहीं पथराव में चार लोग घायल हो गए. पूरे महल इलाके में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है. महल इलाके में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय भी है. वहीं, दूसरी तरफ फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया, ‘दो जेसीबी आग के हवाले कर दी गईं और कुछ और वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया गया. उन्होंने कहा कि, इस हिंसा में एक फायरमैन भी घायल हुआ है.

O आंसू गैस के गोले दागे गए

दो गुटों ने एक-दूसरे पर पथराव किया. इससे महल इलाके में भारी तनाव पैदा हो गया. पुलिस ने पूरी स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे हैं. अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी), दंगा नियंत्रण पुलिस और राज्य रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) को तैनात किया गया है. विभिन्न थानों से अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को भी बुलाया गया है.

O जो भी सख्त कदम उठाने है उठाएं : सीएम

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा, ‘नागपुर के महल इलाके में जिस तरह से स्थिति तनावपूर्ण हुई, वह बेहद निंदनीय है। कुछ लोगों ने पुलिस पर भी पत्थरबाजी की। यह गलत है। मैं स्थिति पर नजर रख रहा हूं। मैंने पुलिस कमिश्नर से कहा है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जो भी सख्त कदम उठाने की जरूरत है, उठाएं। अगर कोई दंगा करता है या पुलिस पर पत्थरबाजी करता है या समाज में तनाव पैदा करता है, तो ऐसे सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे नागपुर की शांति को भंग न होने दें। अगर कोई तनाव पैदा करने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’

O केंद्रीय मंत्री गडकरी ने की शांति की अपील

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी लोगों से शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए और शांति बहाल करने में पुलिस और प्रशासन की मदद करनी चाहिए।

O पुलिस ने बताया अभी स्थिति शांतिपूर्ण

वहीं मामले में DCP नागपुर अर्चित चांडक ने कहा कि, “यह घटना कुछ गलतफहमी के कारण हुई। स्थिति अभी नियंत्रण में है। यहां हमारा बल मजबूत है। मैं सभी से अपील करता हूं कि वे बाहर न निकलें या पत्थरबाजी न करें। पत्थरबाजी हो रही थी, इसलिए हमने बल का प्रदर्शन किया और आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया कुछ वाहनों में आग लगा दी गई, हमने फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग बुझाई। कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, पथराव के दौरान मेरे पैर में भी हल्की चोट आई। लेकिन हम सभी से शांति बनाए रखने का आग्रह करते हैं। अफवाहों पर भरोसा न करें कानून व्यवस्था को न बिगाड़ें और पुलिस का सहयोग करें। हम कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।” नागपुर पुलिस आयुक्त डॉ रविंदर सिंघल ने कहा, “स्थिति नियंत्रण में है। एक तस्वीर जलाई गई थी जिसके बाद लोग जमा हुए और उनके निवेदन पर हमने कार्रवाई की। लोगों का प्रतिनिधिमंडल मुझसे मिलने मेरे ऑफिस भी आया था। हमने FIR दर्ज की है। घटना करीब 8:30 बजे की है। 2 वाहन जलाए गए हैं।”

O विहिप और बजरंग दल की कार सेवा की धमकी

वैसे महाराष्ट्र के कई इलाकों में भी आज औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। विहिप और बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि यदि इस कब्र को नहीं हटाया गया तो अयोध्या की तरह कार सेवा की जाएगी। महाराष्ट्र में अब यह विवाद काफी गहरा गया है और इस विवाद ने राज्य सरकार के लिए नई मुसीबत पैदा कर दी है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

Editors Picks

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

October 25, 2026

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

October 23, 2026

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

October 22, 2026

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

October 8, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.