Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

उड़ान की तैयारी : हवाई अड्डों के बाद अब अदानी की एयरलाइंस भी, जल्द मिल सकती है मंजूरी

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Monday, September 28
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

देखे वीडीओ …कोरबा ब्रेकिंग :’फेक कॉल’ ने ली निर्दोष की जान: फर्जी पुलिस बनकर सगे भाई ने युवक को धमकाया; खौफ में लगा ली फांसी

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaMarch 14, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

https://www.thetimesnews.net/wp-content/uploads/2026/03/VID-20260314-WA0013.mp4

https://www.thetimesnews.net/wp-content/uploads/2026/03/VID-20260314-WA0015.mp4
https://www.thetimesnews.net/wp-content/uploads/2026/03/VID-20260313-WA0067-1.mp4

00 जांजगीर पुलिस का बड़ा पर्दाफाश: सगी बहन के भागने से बौखलाया था आरोपी भाई, पुलिस की धौंस दिखाकर निर्दोष युवक को किया सुसाइड के लिए मजबूर

TTN डेस्क

कोरबा/जांजगीर-चांपा। खाकी की आड़ में छिपे एक “फर्जी” पुलिसवाले की धमकी ने एक निर्दोष छात्र की हंसती-खेलती जिंदगी छीन ली। जांजगीर-चांपा के सनत कुमार कश्यप सुसाइड केस में पुलिस ने एक ऐसा चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसने सबको दंग कर दिया है। जिस “पुलिस प्रताड़ना” का आरोप लगाकर छात्र ने फांसी लगाई थी, वह पुलिस नहीं बल्कि युवती का सगा भाई सचिन खरे था। पुलिस की फर्जी धौंस और गालियों से सनत इतना सहम गया कि उसने खौफ में आकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। एसपी विजय कुमार पांडेय के कड़े रुख के बाद आरोपी अब सलाखों के पीछे है।

0 बहन के भागने से बिगड़ा समीकरण, भाई बना ‘फर्जी पुलिस’

जांच में पता चला कि मामला प्रेम प्रसंग और पारिवारिक प्रतिष्ठा से जुड़ा था। युवती स्नेहा खरे का रिश्ता तय हो चुका था और रविवार को लड़के वाले आने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही वह अपने ममेरे भाई धीरेंद्र पाटले के साथ भाग गई। इस घटना से बौखलाए स्नेहा के सगे भाई सचिन खरे (30 वर्ष) ने धीरेंद्र का सुराग लगाने के लिए उसके रूम पार्टनर सनत कश्यप (25 वर्ष) को निशाना बनाया। सचिन ने शैलेन्द्र पाटले के मोबाइल से सनत को फोन किया और खुद को पुलिसकर्मी बताकर उसे भद्दी-भद्दी गालियां दीं। उसने सनत को धमकाया कि वह तुरंत पंतोरा चौकी पहुंचे, वरना उसे उठा लिया जाएगा।

0 मौत से पहले बनाया वीडियो, असली पुलिस पर आया शक

झूठी धमकी और पुलिसिया कार्रवाई के डर से सनत कुमार बुरी तरह टूट गया। उसे लगा कि असली पुलिस उसे प्रताड़ित कर रही है। फांसी लगाने से पहले सनत ने एक मार्मिक वीडियो बनाया, जिसमें उसने ‘पुलिस’ द्वारा धमकाए जाने की बात कही। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और स्थानीय स्तर पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे।

0 ऐसे बेनकाब हुआ ‘खाकी’ का मुखौटा

मामले की गंभीरता को देखते हुए जंजगीर एसपी विजय कुमार पांडेय IPS ने तत्काल जांच टीम गठित की। पुलिस ने जब मोबाइल टावर लोकेशन और कॉल रिकॉर्ड्स (CDR) खंगाले, तो दूध का दूध और पानी का पानी हो गया। सनत को जिस नंबर से धमकी मिली थी, वह किसी पुलिस थाने का नहीं बल्कि आरोपी सचिन खरे का निकला। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया कि उसने सनत को डराने के लिए ‘ पुलिस’ बनने का नाटक रचा था।

0 सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी

बलौदा पुलिस ने आरोपी सचिन खरे के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 204 (लोक सेवक का फर्जी रूप धारण करना) और आत्महत्या के लिए उकसाने संबंधी अन्य धाराओं के तहत अपराध क्रमांक 113/26 दर्ज किया है।

> “वर्दी के नाम पर किसी नागरिक को डराना और मौत के मुहाने तक धकेलना अक्षम्य अपराध है। आरोपी ने न केवल एक युवक की जान ली, बल्कि जांच को भी गुमराह करने की कोशिश की। कानून ऐसे अपराधियों से सख्ती से निपटेगा।” > — विजय कुमार पांडेय, एसपी, जांजगीर-चांपा
>

घटना के मुख्य बिंदु:

* मृतक: सनत कुमार कश्यप (25 वर्ष)।
*
* आरोपी: सचिन खरे (युवती का सगा भाई)।

* वजह: बहन का ममेरे भाई के साथ भाग जाना।

* धमकी: फर्जी पुलिस बनकर चौकी बुलाने का दबाव बनाया।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

मानिकपुर खदान विस्तार: जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों का हल्लाबोल, समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

कोरबा:शासकीय भवनों पर बुलडोजर कार्रवाई पर प्रशासन की सफाई: जर्जर इमारतों से पहले ही हो चुकी थी शिफ्टिंग,सोमवार को बिलासपुर में अहम बैठक

सम्मान : वरिष्ठ पत्रकार आसिफ इकबाल को ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से नवाजा गया

Editors Picks

वेदांता की वारिस :अनिल अग्रवाल की बेटी प्रिया संभालेंगी 6 लाख करोड़ का साम्राज्य, हाल ही में किया था बालको और झारसुगुड़ा का दौरा

September 28, 2026

देखें वीडीओ…अग्र महाकुंभ 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की ऐतिहासिक घोषणा, महाराजा अग्रसेन जयंती पर छत्तीसगढ़ में रहेगा शासकीय अवकाश

September 25, 2026

September 22, 2026

मानिकपुर खदान विस्तार: जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों का हल्लाबोल, समर्थन में उतरे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल

September 20, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.