Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

छत्तीसगढ़ : पिकअप के सीक्रेट चैंबर से 4 करोड़ कैश बरामद: सवाल ये कि क्या रायपुर से नागपुर बन रहा काले धन का ट्रांजिट रूट ?

October 26, 2026

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

October 25, 2026

कोरबा : करतला में ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाई हाथी के नवजात बच्चे की ‘छठी’

October 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Monday, October 26
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

कैग का दावा- नियमों के हिसाब से राज्यों को देना था 47 हजार 272 करोड़ लेकिन ऐसा न कर केन्द्र सरकार ने जीएसटी क्षतिपूर्ति कानून का किया उल्लंघन

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaSeptember 26, 2020
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

 

नई दिल्ली (एजेंसी)। कैग ने केंद्र सरकार द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर (सेस) के 47,272 करोड़ रुपये कब्जा लेने की बात कही है। नियमों के हिसाब से यह रकम जीएसटी लागू होने से घटे राजस्व की पूर्ति के लिए राज्यों में बंटनी चाहिए थी, लेकिन केंद्र सरकार ने इस रकम को अपने ही पास रख लिया।

सरकारी खातों की अपनी ऑडिट रिपोर्ट में महालेखा परीक्षक व नियंत्रक (कैग) ने वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) लागू होने के पहले दो साल में जुटाई गई इस रकम को अलग से चिह्नित करते हुए टिप्पणी लिखी है। कैग के मुताबिक, 2017 से जीएसटी लागू होने के कारण राजस्व हानि के बदले राज्यों को मुआवजा देने के लिए नॉन-लैप्सेबल जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर संग्रह निधि में राशि जमा की जानी थी। लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं करते हुए जीएसटी क्षतिपूर्ति कानून का उल्लंघन किया।

कैग के मुताबिक, वित्त वर्ष 2017-18 में जीएसटी सेस के तौर पर 62,612 करोड़ रुपये जुटाए गए थे, लेकिन इनमें से 56,146 करोड़ रुपये ही क्षतिपूर्ति उपकर संग्रह निधि में स्थानांतरित किए गए। इसके बाद वित्त वर्ष 2018-19 में भी 95,081 करोड़ रुपये में से 54,275 करोड़ रुपये की रकम ही निधि में जमा कराई गई। 2017-18 के 6,466 करोड़ रुपये और 2018-19 में 40,806 करोड़ रुपये की रकम को सरकार ने अपने खातों में ‘अन्य उद्देश्यÓ के नाम से दिखाया है। इससे उस साल सरकार के खाते में राजस्व प्राप्ति की अधिकता और राजकोषीय घाटे में कमी दिखाई दी।

कैग के मुताबिक केंद्र और राज्यों के बीच चल रहा है सेस क्षतिपूर्ति विवाद

कैग की इस रिपोर्ट से केंद्र और राज्यों के बीच सेस क्षतिपूर्ति को लेकर चल रहा विवाद अब और ज्यादा तेज हो सकता है। राज्यों को पिछले वित्त वर्ष से वादे के अनुरूप मुआवजा जीएसटी से नहीं मिल सका है। केंद्र सरकार ने इसके लिए आर्थिक मंदी का हवाला देते हुए पर्याप्त धन जमा नहीं होने का तर्क दिया है और इस राजस्व कमी को पूरा करने के लिए राज्यों को बाजार से कर्ज उगाहने की सलाह दी है। लेकिन कांग्रेस, वाम, तृणमूल और आप जैसे विपक्षी दलों की सत्ता वाले राज्यों ने केंद्र की इस सलाह का विरोध किया है। ऐसे में कैग की रिपोर्ट के बाद ये राज्य हल्ला मचा सकते हैं।

वित्त मंत्री के संसद को दी जानकारी के विपरीत बात

कैग रिपोर्ट में दिए गए तथ्य वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से पिछले सप्ताह संसद में दिए गए जवाब के भी विपरीत है, जिसमें कहा गया था कि राज्यों को राजस्व कमी की क्षतिपूर्ति के लिए कंसोल्डेटड फंड ऑफ इंडिया (सीएफआई) के इस्तेमाल का कानून में कोई प्रावधान नहीं है। कैग ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि वित्त वर्ष 2017-18 व 2018-19 में राज्यों की क्षतिपूर्ति के लिए जुटाए गए उपकर की बची हुई 47,272 करोड़ रुपये की रकम अब भी सीएफआई में उन उद्देश्यों के लिए मौजूद है, जिनका प्रावधान कानून में किया गया है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

​TTN खास खबर : वेदांता समूह के 1 लाख कर्मचारियों को मिलेगा वार्षिक वेतन का 10% अतिरिक्त उपहार

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

Editors Picks

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

October 25, 2026

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

October 23, 2026

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

October 22, 2026

​TTN खास खबर : वेदांता समूह के 1 लाख कर्मचारियों को मिलेगा वार्षिक वेतन का 10% अतिरिक्त उपहार

October 16, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.