Close Menu
The Times NewsThe Times News
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
What's Hot

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

October 25, 2026

कोरबा : करतला में ग्रामीणों ने धूमधाम से मनाई हाथी के नवजात बच्चे की ‘छठी’

October 25, 2026

देखें वीडीओ…कोरबा : धर्मांतरण को ले कर होटल में बवाल

October 25, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
The Times NewsThe Times News
Sunday, October 25
  • कोरबा
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • दुनिया
  • लाइफ स्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • मनोरंजन
The Times NewsThe Times News
Home»Breaking News

और महंगा होने वाला है आपका रेल टिकट, ज्यादा किराया वसूलने की तैयारी में रेलवे

Nishant Manoj SharmaBy Nishant Manoj SharmaSeptember 29, 2020
Facebook Twitter WhatsApp Telegram
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link Telegram

 

नई दिल्ली (एजेंसी)। रेल यात्रियों से 10 से 35 रुपये तक ज्यादा किराया वसूला जा सकता है। दरअसल रेलवे यह ज्यादा किराया इसलिए वसूल रहा है ताकि वह उस खर्च की भरपाई कर सके जो कुछ स्टेशनों के विकास और वहां अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर व्यय कर रहा है। यात्रियों से एकत्र की गई इस राशि से रेलवे कई और स्टेशनों का विकास और उनका आधुनिकीकरण करना चाहता है।

सूत्रों ने बताया कि इस तरह के एक प्रस्ताव को रेलवे द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है और शीघ्र इसे मंजूरी के लिए कैबिनेट के पास भेजा जाएगा। सूत्रों ने इस अतिरिक्त किराये को यूजर चार्ज का नाम दिया है जो ट्रेन की अलग-अलग श्रेणी के लिए अलग-अलग होगा। यह 10 रुपये से लेकर 35 रुपये तक होगा। एसी फर्स्ट क्लास के यात्रियों से ज्यादा यूजर चार्ज लिया जाएगा। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह अतिरिक्त किराया केवल उन यात्रियों से ही वसूला जाएगा जिनके रूट में वे स्टेशन आएंगे जिनका विकास किया जाना है।

0 स्टेशनों में यात्रियों की बढ़ाई जाएगी सुविधा

देश में इस समय 7000 रेलवे स्टेशन हैं। अतिरिक्त किराया करीब 700-1000 स्टेशन के यात्रियों से ही वसूला जाएगा। इस तरह यह पहला ऐसा शुल्क है जो रेल यात्रियों से लिया जाएगा। ऐसा शुल्क विभिन्न हवाई अड्डों में अलग-अलग राशि में लिया जाता है। यूजर चार्ज बहुत कम राशि में लिया जाएगा और इसका इस्तेमाल उन रेलवे स्टेशनों में यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने के लिए किया जाएगा जहां वे उतरेंगे। रेल मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि अभी इस तरह का प्रस्ताव विचाराधीन है और इस संबंध में अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। एक बात निश्चित है कि जो यूजर चार्ज लिया जाएगा वह बहुत कम होगा। रेलवे बोर्ड के सीईओ वीके यादव ने भी गत सप्ताह एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि यूजर चार्ज सभी 7000 स्टेशनों के यात्रियों से नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा था कि इस संबंध में जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जाएगाl

Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Nishant Manoj Sharma
Nishant Manoj Sharma

Keep Reading

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

​TTN खास खबर : वेदांता समूह के 1 लाख कर्मचारियों को मिलेगा वार्षिक वेतन का 10% अतिरिक्त उपहार

जियो ने पेश किया ‘सॉवरेन सैटेलाइट कनेक्टिविटी’ का विजन, अंतरिक्ष से देश के हर कोने तक पहुंचेगा इंटरनेट

अलविदा : नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में मिले अचेत,हॉस्पिटल में हुआ निधन

Editors Picks

पटना :भड़के खरगे की बदज़ुबानी, ‘मोदी का बाप भी…’; बीजेपी ने की कड़ी निंदा,कहा “गाली की यही संस्कृति कांग्रेस को डुबो रही”

October 25, 2026

शिवा शर्मा हत्याकांड : फरार मॉडल श्रद्धा नागपुर में बहन और ड्राइवर सहित गिरफ्तार, 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजी गई जेल

October 23, 2026

बड़ी खबर: रायपुर समेत देश के 11 हवाई अड्डे 50 साल के लिए पीपीपी मॉडल पर होंगे निजी हाथों में सुपुर्द

October 22, 2026

​TTN खास खबर : वेदांता समूह के 1 लाख कर्मचारियों को मिलेगा वार्षिक वेतन का 10% अतिरिक्त उपहार

October 16, 2026
Facebook X (Twitter) WhatsApp Instagram

Contact us

Plot no 159, Vivekanand Marg,
DDM Road, Laluram colony, Korba,
C.G. 495677
Mobile : 9826113399
Email : [email protected]

Manoj Sharma

Editor-in-Chief

Nishant Sharma

Executive Editor

Categories
  • Breaking News
  • Featured
  • Uncategorized
  • कोरबा
  • खेलकूद
  • छत्तीसगढ़
  • टेक
  • दुनिया
  • देश
  • बिज़नेस
  • बिहार अपराध
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
© 2026 The Times News. Designed by Nimble Technology.
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.